script

ड्रिप एवं प्लास्टिक मल्चिंग ने किसान की बढ़ाई आमदानी

locationमंडलाPublished: Nov 22, 2021 04:42:07 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

उद्यानकी फसल से किसान बीरसिंह की आमदनी हुई दोगुनी

ड्रिप एवं प्लास्टिक मल्चिंग ने किसान की बढ़ाई आमदानी

ड्रिप एवं प्लास्टिक मल्चिंग ने किसान की बढ़ाई आमदानी

मंडला. मेहनत और लगन से किसान खेती को लाभ का धंधा बना सकते हैं। तकनीक का उपयोग कर अपनी आय दोगुनी तक कर सके हैं। इसका उदाहरण पेश करते हुए ग्राम लिंगा पौड़ी के किसान ने सवा लाख रुपए सलाना से अपनी आय ढाई लाख रुपए तक पहुंचा दी है। जानकारी के अनुसार किसान बीरसिंह की आमदानी ड्रिप एवं प्लास्टिक मल्चिंग के इस्तेमाल से दोगुनी हो गई है। कम लागत में अधिक लाभ लेकर बीरसिंह काफी उत्साहित है। वह तकनीकि का उपयोग कर अपने कृषि कार्य को और अधिक बढ़ाना चाहता है। लिंगापौंड़ी निवासी बीरसिंह सैयाम के पास 8.840 हेक्टेयर कृषि भूमि है जिसमें उसे 0.600 रकबे में 50 क्विंटल मिर्च उत्पादन से 1 लाख 25 हजार रुपए की आमदनी होती है। बीरसिंह बताते हैं कि पूर्व के वर्षों में कृषि फसलें जैसे धान, गेहूं, अरहर, कोदो कुटकी परम्परागत तरीके से खेती की जाती थी जिससे वार्षिक रूप से औषतन कुल रकबे से 1,20,000 से 1,25,000 हजार रुपए की आमदानी प्राप्त होती थी। इसके बाद उसने विभागीय मैदानी कार्यकर्ताओं की सलाह एवं विभागीय मसाला क्षेत्र विस्तार योजना वर्ष 2019-20 में 0.250 हेक्ट में शंकर मिर्च का लाभ लेकर व ड्रिप एवं प्लास्टिक मल्चिंग का इस्तेमाल किया। जिससे अच्छा उत्पादन प्राप्त किया। उसे उद्यानिकी फसल से ही 2 लाख 50 हजार रुपए वार्षिक आय प्राप्त हुई है, जो पूर्व की आमदनी का दोगुनी के समान है।

ट्रेंडिंग वीडियो