script

क्षेत्र का चहुंमुखी विकास के लिए करेंगे प्रयास

locationमंडलाPublished: Oct 18, 2018 05:04:24 pm

Submitted by:

shivmangal singh

बिछिया विधान सभा के भाजपा दावेदार ने बताया अपना विजन

Efforts will be made for all-round development of the area

Efforts will be made for all-round development of the area

मंडला. बिछिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पंडित ङ्क्षसह धुर्वे ने अपना विजन पत्रिका के साथ साझा किया है। गौरतलब है कि बिछिया विधान सभा के वर्तमान विधायक पंडित सिंह धुर्वे को भाजपा की ओर से तीन बार टिकट मिल चुकी है। जिसमें दो बार उन्होंने जीत हासिल की। पिछली पंचवर्षी में नारायण सिंह पटï्टा ने जीत हासिल की थी। लेकिन उन्होंने फिर २०१३ के चुनाव में नारायण सिंह पटï्टा को मात देकर काफी अंतराल से जीत हासिल कर विधायक चुने गए। धुर्वे का कहना है कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना उनकी प्राथमिकता है। बताया कि इस बार जनता की उम्मीदों खरा उतरते हैं तो सिंचाई साधन का विस्तारीकरण, सड़क निर्माण, आवश्यकत स्थानों पर पुल निर्माण के साथ ही शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र का विस्तारीकरण किया जाएगा। उन्होंने अपना विजन पत्रिका से साझा किया हैं।
पंडित सिंह धुर्वे इन कार्यों को देंगे प्राथमिकता
-सिंचाई सुविधा के लिए हालोन डेम से नजदीक क्षेत्रों में उद्वहन सिंचाई योजना से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना।
– मटियारी जलाशय से ओरई क्षेत्र उद्वहन सिंचाई उपलब्ध कराना।
– मटियारी जलाशय से अंजनिया, मांद एवं अन्य क्षेत्रों के नहर पक्की करवाना
– बिछिया नगर से बाईपास रोड का निर्माण।
-विकास खंड घुघरी में महाविद्यालय प्रारंभ करवाना।
– मवई से अमरकंटक 2 लेन सड़क का निर्माण करवाना।
– मवई से छत्तीसगढ़ तक जोडऩे वाली रोड पक्की करवाना।
– भरखी से देवरी दादर के बीच बुढऩेर नदी में उच्चस्तरीय पुल निर्माण।
– घुटास में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध करवाना
– वन संपदा से सबंधित उत्पादन बनाए जाने वाले लघु उद्योग की स्थापना।
– अंजनिया बम्हनी क्षेत्र से निकलने वाले डोलोमाइट से बनने वालो उत्पाद के लिए उद्योग की स्थापना।
– देवरा से लफरा मार्ग में स्वर्ण नदी में उच्चस्तरीय पुल निर्माण।
– शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार हाई स्कूल, हायर सेकंडरी का प्रारंभ करवाना।
-चिकित्सा सुविधा के लिए आवश्यकता अनुसार उपस्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना।
– घुघरी और मवई में आईटीआई केंद्र उपलब्ध करवाना।
– पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीतारपटन, खेराकी, चरण तीर्थ देवगांव को विकसित करना।
– सिंचित क्षेत्र का रकबा बढ़ाने के लिए आवश्यकता अनुसार जलाशयों का निर्माण।
– किसानों के खेत तक विद्युतीकरण करना आदि शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो