scriptस्कूलों में रेडियो से सिखाई जाएगी फर्राटेदार अंग्रेजी | English will be taught fluently by radio in schools | Patrika News

स्कूलों में रेडियो से सिखाई जाएगी फर्राटेदार अंग्रेजी

locationमंडलाPublished: Oct 14, 2019 06:45:24 pm

Submitted by:

Sawan Singh Thakur

प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में कार्यक्रम शुरू

स्कूलों में रेडियो से सिखाई जाएगी फर्राटेदार अंग्रेजी

स्कूलों में रेडियो से सिखाई जाएगी फर्राटेदार अंग्रेजी

मंडला। जिले में अंग्रेजी सिखाने के लिए सरकार ने प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में रेडिय़ों का संचालन किया है। रेडियों में आने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को अंग्रेजी सिखाई जाएगी। इसके साथ ही शिक्षकों को भाषा का ज्ञान मिल जाएगा। यह कार्यक्रम का शुभारंभ 3 अक्टूबर से शुरू की किया गया है।
प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों का अंग्रेजी ज्ञान बढ़ाने के लिए रेडियों संवाद आईआरआई कार्यक्रम का प्रसारण शुरू हो गया है। इसके द्वारा छात्र अंग्रेजी बोल सकेंगे। इसके साथ ही शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी हो जाएगा। मामले को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने गाइडलाइन जारी कर दी है। स्कूलों में 3 अक्टूबर से कार्यक्रम जारी हो गया है। जिले के स्कूलोंं में छात्रों को हिन्दी के साथ अंग्रेजी बोलने और लिखना नए पेर्टन में सिखाया जाएगा। जिले के सभी स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर के समय अलग-अलग कक्षाओं में रेडियो संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनाया जाएगा।
जहां नहीं है नेटवर्क वहां की जाएगी व्यवस्थाएं: जले में कई स्कूल ऐसे है। इन स्कूलों में जिला शिक्षा केंद्र अलग से सुविधाएं दी है। हालांकि इन स्कूलों में हर दिन के प्रोग्राम सुनाने की समस्या बनी रहेगी। वहीं सीडी में प्रोग्राम लोड करने के बाद इन स्कूलों को उपलब्ध कराए जाएगें।
शब्दों को पहचानने में होगी आसानी
प्रसारण कार्यक्रम रेडियों के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रसारण से बच्चे ही अंग्रेजी के आसान शब्दों का प्रयोग करेंगे। इसके माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों को आसानी से अंग्रेजी भाषा का ज्ञान मिल जाएगा।
सभी दिनों होंगे कार्यक्रम
पहली और दूसरी कक्षा के लिए पहला कार्यक्रम का प्रसारण अंग्रजी लेवल का किया जाएगा। जो दोपहर 12.45 बजे से दोपहर 1.15 बजे होगा। यह प्रसारण सोमवार से शुक्रवार पांच दिनों तक जनवरी-फरवरी तक चलेगा।
तीसरी और पांचवी तक के छात्रों के लिए
इस प्रसारण सोमवार से बुधवार तक दोपहर 12.25 से 12.25 तक प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही झिलमिल कार्यक्रम का प्रसारण गुरूवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.5 से 12.35 तक किया जाएगा। इसमें शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा ज्ञान के लिए जानकारी दी जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो