scriptसभी ने किया मातृ शक्तियों को नमन | Everyone did humble maternal powers | Patrika News

सभी ने किया मातृ शक्तियों को नमन

locationमंडलाPublished: Mar 09, 2019 07:27:31 pm

Submitted by:

Sawan Singh Thakur

भव्यता के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसपुलिस लाइन ग्राऊंड आयोजित किया गया कार्यक्रम

maternal powers

सभी ने किया मातृ शक्तियों को नमन

मंडला। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस ग्राऊण्ड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी की पूजा-अर्चना अतिथियों के द्वारा किया गया एवं मातृ शक्तियों को नमन करते हुए लवी नंदा द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत दीप ठाकुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई। विभाग से प्राप्त 40 मशीनों के द्वारा कल्याणी महिलाओं को 3 माह प्रशिक्षण सिलाई सीखने एवं कुपोषित बच्चों के यूनीफार्म सिलाई कराने के लिए आर्थिक रूप से मदद कर संबल बनाने के लिए नवाचार किया गया। तत्पश्चात आरती धुर्वे एसआई मंडला द्वारा घरेलु हिंसा, बालिकाओं के शोषण के संबंध में जानकारी दी गई। दीप्ति शास्त्री अधिवक्ता द्वारा महिलाओं के कानूनी अधिकारों के संबंध में बताया गया। बाल कल्याण समिति की सदस्य नीतू पांडे द्वारा बाल संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। चाईल्ड लाईन के समन्वयक दीपक वाजपेई द्वारा चाईल्ड लाईन हेल्पलाईन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति अंगूरी झारिया, शशि पटैल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में अपने उद्बोधन द्वारा मातृ शक्तियों को नमन करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी विभाग की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें मैडल, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह वितरण किया गया। सम्मान समारोह के बाद खेलकूद, व्यंजन, दौड़, खुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें दौड़ में सरोजनी चक्रवर्ती, रामबाई चन्द्रौल, बबीता को प्रथम पुरस्कार जीमवती नागेश, समीना, रंजनी गौतम को द्वितीय पुरस्कार मुन्नी यादव, हेमा सिंगौर, साधना चौधरी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी आयशा परवीन कुरैशी द्वारा अतिथियों एवं समस्त मातृ शक्तियों का आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रीति दुबे द्वारा किया गया।
देश के विकास और प्रगति में महिलाओ का बहुमूल्य योगदान-राज्यसभा सांसद
महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिलाओ का सम्मान
मंडला। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने समाजिक, खेल, सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओ को शॉल एवं श्रीफल की भेंट देकर सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने उपस्थित महिलाओं को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि अपने कठोर परिश्रम और सामर्थ से भारतीय महिलाओ ने देश के विकास और प्रगति में बहुमूल्य योगदान दिया है। भाजपा सरकारो ने महिलाओ के सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में इनकी सामान हिस्सेदारी के लिए अनेको दूरगामी कार्यक्रम और योजनाएॅ बनाई है। उन्होनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा सरकारो ने बहनो को स्थानीय निकायो और नौकरियों में आरक्षण देकर उन्हें स्वाबलंबी बनाने एवं समाज के लिए कार्य करने के अवसर सुलभ कराये है। कार्यक्रम के दौरान शुभांशी शुक्ला, राजकुमारी मिश्रा, मिनी सिंह, शैल तिवारी, प्रज्ञा झा, अर्चना द्धिवेदी, शशि पटैल, पुष्पा ज्योतिषी, नीलिमा बाजपेई, सुमन दुबे, पूर्णिमा रजक, अल्का गोलवरकर, अंजली मिश्रा, अर्चना देशमुख एवं नेहा खरया के समाज के लिए विशेष योगदान को याद करते हुए सॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो