scriptकिसानों ने 3 घंटे तक नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम | Farmers did a check-up on National Highway for 3 hours | Patrika News

किसानों ने 3 घंटे तक नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

locationमंडलाPublished: Feb 08, 2021 09:43:21 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

केन्द्र सरकार के तीन कानून के विरोध में प्रदर्शन

Farmers did a check-up on National Highway for 3 hours

Farmers did a check-up on National Highway for 3 hours

मंडला. शनिवार की दोपहर को मंडला-जबलपुर नेशनल हाइवे पर स्थित बीजाडांडी थाना अंतर्गत क्षेत्र में दर्जनों किसानों ने चक्काजाम कर दिया। लगभग तीन घंटे तक चले चक्काजाम के दौरान दोनों ओर 5-6 किमी लंबा जाम लग गया। हालात बिगडऩे की आशंका को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया। किसान केंद्र सरकार के तीन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। सिर्फ नेशनल हाइवे के बीजाडांडी ही नहीं, मंडला-सिवनी मार्ग पर नैनपुर में भी किसानों ने चक्काजाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। यहां भी किसानों द्वारा कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा था।
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा लागू तीन कानूनों के विरोध में देश के किसान पिछले कई दिनों से दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे है।
जिले के किसान इस आंदोलन के आह्वान व समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में किसानों ने विकासखंड बीजाडांडी के खूंटापड़ाव क्षेत्र में दोपहर 12 से 3 तक जबलपुर से रायपुर हाईवे मार्ग पर चक्काजाम किया। इस दौरान दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर बैठकर लोगों ने, 3 कानूनों को वापस लो, के नारे लगाये जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती किए जाने के कारण जाम शांति पूर्ण रहा। दोपहर 3 बजे सभी लोगो ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक नुमाइंदों को ज्ञापन सौपकर प्रदर्शन समाप्त किया।
तीन घंटे चले प्रदर्शन के दौरान विभिन्न संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जाम के दौरान आवागमन अवरुद्ध होने से धरना स्थल के दोनों ओर फंसे वाहनों मेंं सैकड़ों याक्ष्त्री परेशान होते रहे और दोनों ही ओर 2-3 किमी से भी ज्यादा लंबी वाहनों की कतारें लग गई। आने जाने वाले यात्रियों को इस जाम के कारण तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र भर के किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर धरना स्थल पहुंचे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो