scriptयहां किसानों ने नहीं चलाया हल | Farmers did not run the solution here | Patrika News

यहां किसानों ने नहीं चलाया हल

locationमंडलाPublished: Dec 07, 2017 09:35:08 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

इस कारण से सूनी पड़ी है सैकंड़ो एकड़ की भूमि

Farmers did not run the solution here

Farmers did not run the solution here

भुआबिछिया. जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार के नेतृत्व में बिछिया विधानसभा सभा के ग्राम मांझीपुर से बिछिया तक 5 किलोमीटर की किसान स्वाभिमान पदयात्रा निकाली गई। मांझीपुर में एवं बिछिया में सभा का आयोजन कर क्षेत्र की समस्याओं के विषय मे वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये स ग्रामीणों एवं किसानों ने कांग्रेस पदाधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि बिछिया जलाशय में पानी नहीं होने के कारण कलेक्टर ने नहर में पानी देने से मना किया है। जिसके चलते एक हजार एकड़ जमीन पानी के अभाव में रबि की फसल से वंचित रही। किसानों ने जमीन में हल भी नहीं चलाया है। जिससे किसानों के लिए परीवार के भरण पोषण की समस्या सामने आने लगी है। जिला अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने कहा कम बारिश के चलते किसान बेहाल हैं। नोटबंदी से परेशान है वहीं बिजली के बिल करेंट मार रहे हैं। पूर्व विधायक नारायण सिंह पट्टा ने सरकार से मांग की जिले को सूखा घोषित किया जाए। उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत ने कहा कि इस क्षेत्र से दो सांसद, एक विधायक होने के बावजूद भी जन समस्याओं का अंबार है। पदयात्रा में संजय सिंह परिहार, पूर्व विधायक नारायण सिंह पट्टा, पूर्व विधायक तुलसीराम धूमकेतु, सावित्री धूमकेतु, कौशल्या मरावी, राजेश्वरी मनोटिया, राजेन्द्र राजपूत, हीरा धुर्वे, प्रदीप गोस्वामी, विनोद पटेल, झून्ना ठाकुर, रेवाराम साहू, रणधीर राजपूत, मिंटू सुहाने, अरविंद कुशराम, अरुण पांडे, महेंद्र चंद्रोल, अजय चौरसिया, कवीन्द्र पटेल, शशांक गोस्वामी, समीर झा, प्रफुल्ल तिवारी, अमन राजपूत, सुधीर मरावी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किसान सम्मिलित हुए।
——————–

ट्रेन से कटा युवक
मंडला. जेवनारा पिंडरई ट्रैन मार्ग पर जबलपुर दिशा की ओर नैनपुर पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर एक शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि 100 डायल ने इस बात की सूचना दी थी। 100 डायल को ट्रेन पटरी पर गश्त कर रहे रेल्वे के कर्मचारी ने सूचना दी थी। मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। कल शाम को पुलिस ने इसकी शिनाख्त कर पाई है। मृतक का नाम देवेंद्र पिता मोहन पटेल ग्राम खापा थाना बरगी, जिला जबलपुर निवासी बताया जा रहा है। वह ब्रॉडगेज लाइन में काम करा रही कंपनी में मज़दूर का काम कर रहा था और मंगलवार की 2 बजे दोपहर दलदली मेला देखने गया था। उसके साथी कल्लू पिता ठाकुर बरगी ने उसकी पहचान की है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।पुलिस नैनपुर ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के सिर में घातक चोट है और उस पर इंजन का आईल भी शव में लगा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो