मंडला

कुछ ही समय में सैकड़ों एकड़ पर फैली आग, देंखे वीडियो

खेत में लगी आग किसानों को नुकसान

मंडलाApr 24, 2019 / 05:51 pm

Mangal Singh Thakur

कुछ ही समय में सैकड़ों एकड़ पर फैली आग

मंडला. गर्मी के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढऩे लगी हैं। कहीं शार्ट सर्किट तो कहीं किसानों की लापरवाही के कारण आग लग रही है। मंगलवार को निवास के एक घर व बम्हनी बंजर के आसपास लगभग 500 हेक्टेयर खेत की नरवाई को आग ने अपने चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार निवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाहुर में शाम 6 बजे सुरेंद्र परस्ते मजदुर के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फेल गई की आग को काबू पाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू नहीं पाया गया तो निवास से दमकल वाहन को बुलाया गया। इसके बीच ग्रामीणों ने आग बूझाने के लिए पूरी ताकत छोंक दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिससे बस्ती के दूसरे घरों को नुकसान नहीं हो सका। घटना में पीडि़त परिवार को काफी नुकसान हुआ है। कपड़े, राशन सहित गृहहस्थी की सामग्री जलकर खाक हो गई।
इसी तरह बम्हनीबंजर के समीप बिचुआ हार में नरवाई में आग लग गई। बताया गया कि धीरे-धीरे आग लगभग 100 एकड़ तक फैल गई। यहां शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। खेतों के साथ ही ढेकों, ग्वारा, बिचुआ, केवलारी टोला, सकवाह-कला, जेदैपुर, बम्हनी बंजर का 4 नम्बर वार्ड के लोगों को आग फैलने का डर रात भर सताता रहा। बम्हनीबंजर के दमकल के साथ ही स्थानीय लोगों ने आग को आगे न बढऩे देने के लिए रात तक प्रयास करते रहे।

Home / Mandla / कुछ ही समय में सैकड़ों एकड़ पर फैली आग, देंखे वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.