मंडलाPublished: Jul 26, 2023 11:33:54 am
Mangal Singh Thakur
यहां चल रहा मत्स्याखेट
मंडला. मानसून शुरू होते ही जिला प्रशासन ने दो माह के लिए मत्स्य आखेट को प्रतिबंधित कर दिया है। कुछ दिनों तक आदेश का पालन भी हुआ। इसके बाद सब कुछ पुराने ढर्रे पर चलने लगा। शहर में ही कई स्थानों पर लोग मछलियां पकड़ते देखे जा रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग इन पर कार्रवाई नहीं कर रहा। इसका पूरा फायदा मछली पकड़ने वाले उठा रहे हैं।