scriptट्रेफिक नियम का किया पालन, खिलाए गोल गप्पे | Followed traffic rules, fed gol gappas | Patrika News
मंडला

ट्रेफिक नियम का किया पालन, खिलाए गोल गप्पे

यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस का अनोखा प्रयोग

मंडलाOct 17, 2021 / 10:30 am

Mangal Singh Thakur

ट्रेफिक नियम का किया पालन, खिलाए गोल गप्पे

ट्रेफिक नियम का किया पालन, खिलाए गोल गप्पे

ट्रेफिक नियम का किया पालन, खिलाए गोल गप्पे
मंडला। जिले में तीज, त्यौहार में लगने वाले मेले में घूमने आने वाला हर परिवार और बच्चे मेले में गोलगप्पे खाना बहुत पसंद करते हैं। इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस मंडला ने एक अनोखा प्रयोग किया। मेला घूमने आने वाले ऐसे परिवार जो हेलमेट ,सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन करते नजर आए उन्हें रोककर फ्री में गोलगप्पे खिलाएं और उनका उत्साहवर्धन किया। ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता के उद्देश्य स्थानीय रेडक्रॉस चौराहे पर यातायात प्रदर्शनी लगाई है। इस प्रदर्शनी में बच्चे और परिवार गोलगप्पे का मजा लेते हुए नजर आए।
यातायात पुलिस के अनुसार दुर्गोत्सव में जिले के चारों ओर से लोग मेला घूमने शहर आते हैं, यह अच्छा मौका था जब हम अधिक से अधिक लोगों को यातायात के प्रति जागरूक कर सकते हैं इसी मौके का फायदा उठाकर यातायात पुलिस के द्वारा बच्चों और बड़ों को जागरूक करने के लिए यह तरीका अपनाया। जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया और स्वागत किया।
इनका कहना है
लोगों को यातायात की जानकारी देने का अच्छा मौका था, जिससे हम अधिक से अधिक लोगों को यातायात, नशा और सायबर अपराध की जानकारी से अवगत कराए। यातायात पुलिस द्वारा बच्चों और बड़ों को जागरूक करने के लिए यह तरीका अपनाया, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया और स्वागत किया।
योगेश सिंह राजपूत, यातायात थाना प्रभारी, मंडला

Home / Mandla / ट्रेफिक नियम का किया पालन, खिलाए गोल गप्पे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो