scriptबेलगाम ट्रैक्टर पलटा, 4 की मौत, 24 घायल | four killed in road accident and Twenty four injured | Patrika News

बेलगाम ट्रैक्टर पलटा, 4 की मौत, 24 घायल

locationमंडलाPublished: Mar 20, 2019 05:33:55 pm

Submitted by:

amaresh singh

नशे में धुत्त चालक की लापरवाही से हादसा

four killed in road accident and Twenty four injured

बेलगाम ट्रैक्टर पलटा, 4 की मौत, 24 घायल

मंडला/ मवई। आदिवासी बहुल्य जिले के सबसे दूरस्थ अंचल मवई क्षेत्र में सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में 4 आदिवासियों की दर्दनाक मौत हो गई और कई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण एक सगाई कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। जिले के दूरस्थ अंचल मवई के ग्राम मडफ़ा के नजदीक हुए हादसे के बाद पूरा क्षेत्र महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गांे की चीख से गूंज उठा। ये सभी ग्रामीण जिस ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे, उसमें ग्रामीणों को ठूंस ठूंस कर भरा गया था। साथ ही ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में बुरी तरह से धुत था। ओवर लोड ट्रैक्टर को बेलगाम भगाने के कारण यह हादसा घटित हुआ और चार लोग असमय काल के गाल में समा गए। चारों मृतक पुरुष हैं। इसके अलावा 18 लोग घायल हो गए जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को मवई स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।


यह था मामला
जानकारी के अनुसार, ग्राम सोढा से मडफ़ा सगाई-फलदान के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से वापस लौटते वक्त अंधेरा काफी घिर चुका था। ट्रैक्टर में 25 से 30 की संख्या में लोग सवार थे। बताया गया है ट्रैक्टर चालक नान दाऊ शराब के नशे में धुत था और बेलगाम तरीके से वाहन चला रहा था। अनियंत्रित होने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा तत्काल मवई पुलिस को दी गई व घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मवई लाया गया। मवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ नैनो हिंडोलिया से ली जानकारी में बताया गया है कि घटना में 4 लोगो की मौत हो गई। अन्य 18 घायलों का उपचार मवई स्वास्थ्य केंद्र में किया गया और 5 गम्भीर रूप से घायलों को मण्डला रेफर किया गया है। मृतको में नरबद पिता रोनु मरकाम, लालसिह पिता छोटे, छोटू आयाम तथा लाल सिंह गोड पिता धनुवा शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो