scriptजरूरतमंद गरीबों को दो साल से कर रहे मदद, देते है कंबल व राशन | Helping the needy poor for two years, giving blankets and ration | Patrika News
मंडला

जरूरतमंद गरीबों को दो साल से कर रहे मदद, देते है कंबल व राशन

मदद- चांद खान बांट रहे कंबल और राशन

मंडलाJan 19, 2022 / 10:01 am

Mangal Singh Thakur

जरूरतमंद गरीबों को दो साल से कर रहे मदद, देते है कंबल व राशन

जरूरतमंद गरीबों को दो साल से कर रहे मदद, देते है कंबल व राशन

जरूरतमंद गरीबों को दो साल से कर रहे मदद, देते है कंबल व राशन
निवास. कोरोना संकटकाल में अपनी दैनिक जरूरतों के लिये जूझ रहे जरुरतमंद परिवारों का सहारा बनकर निवास के चांद खान सामने आए। चांद खान करीब दो साल से कोरोना की शुरूआत से गरीबों की मदद करते आ रहे है। इन्होंने कड़कड़ाती ठंड में कंबल और राशन का वितरण किया। जरूरतमंदों के लिये राहुल गांधी विचार मंच युवा कांग्रेस मददगार साबित हुआ। इसके साथ ही बारिश के सीजन में छातों का भी वितरण किया।
मेहरा सिवनी ग्राम निवासी जिलाध्यक्ष चांद खान ने बताया कि राहुल गांधी विचार मंच गरीबों के साथ हमेशा खड़ी है। जब जैसी भी जरूरत हो हमारा पूरा प्रयास रहता है कि हमारे पास आए हर जरूरतमंद की हम मदद कर सकें। ग्रामीणों का कहना है कि चांद खान न केवल गरीबों बल्कि युवाओं और वृद्धों की भी हरसंभव मदद करने के लिये तत्पर रहते हैं, फिर चाहे युवाओं को क्रिकेट समेत अन्य खेल के प्रति प्रेरित करना हो या फिर वृद्धों को अस्पताल ले जाकर उपचार कराना हो। इन्हीं कार्यों के चलते क्षेत्र में समाज सेवा के पर्याय बने हुए हैं।
बता दे कि चांद खान जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकतानुसार निरंतर मदद कर रहे हैं। चांद खान निवास क्षेत्र के युवा ह्रदय सम्राट कहलाते हैं। युवाओं में और जन-जन में उनका नाम सेवा भाव के लिए प्रसिद्ध है वहीं निवास सहित क्षेत्र के भारी संख्या में लोग चांद खान को पसंद कर रहे हैं।
मानव सेवा के लिये सदैव रहते हैं तत्पर :
चांद खान निवास क्षेत्र में मानव सेवा के पर्याय बने हुए हैं, जिसका कारण यह है कि मानव सेवा के लिये हमेशा ही तैयार रहते हैं फिर चाहे दिन हो या रात हो ठंड हो या बरसात हो। बरसात में छाता, ठंड में कंबल तो कोरोना संकटकाल में आर्थिक संकट से जूझ रहे जरूरतमंदों को राशन आदि का वितरण किया है। युवाओं को खेल सामग्री वितरण करके युवाओं को खेल के प्रति जागरुक किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो