scriptबाजार में सज गई गर्म कपड़ों की दुकानें | Hot clothing shops in the market | Patrika News

बाजार में सज गई गर्म कपड़ों की दुकानें

locationमंडलाPublished: Nov 11, 2019 05:50:07 pm

Submitted by:

Sawan Singh Thakur

ठंड का दिखने लगा तेवर दिन गर्म रातें ठंडी

बाजार में सज गई गर्म कपड़ों की दुकानें

बाजार में सज गई गर्म कपड़ों की दुकानें

मंडला.निवास। जिले में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अभी दिन गर्म और रातें ठंडी हो रही हैं। हलांकि इस बार ठंड ने देर से दस्तक दी है। नगर और आसपास ग्रामीण अंचलो में रात को ठंड का अहसास होने लगा है पहाड़ी क्षेत्रो में शाम होते ही कड़ाके की ठंड पडऩे लगी है जंगल के किनारे और पहाड़ी क्षेत्रो में बसे ग्रामो के लोगों को ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर के व्यापारियों ने गर्म कपड़ों का स्टाक भी बुला लिया है। अभी हाड़ कांपने वाली ठंड नही पड़ रही है। जिसके कारण गर्म कपड़ो का व्यापार मंदा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वैसे दशहरा के बाद से ही ठंड का अहसास होने लगता है और दीपावली तक ठंड अपने पूरे शबाब में आ जाती है लेकिन इस बार दीपावली को बीते 13 दिन हो गए मगर अभी ठंड का अहसास केवल शाम को हो रहा है जिससे पता लगता है कि इस वर्ष कड़ाके की ठंड काफी देर से पड़ेगी।
तापमान में गिरावट
रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिसी व न्यूनतम तापमान 16 डिसी के आसपास रहा। दोहपर को मौसम गर्म रहा कार्यालयों व घरों में लोगों को एसी-कूलर का भी सहारा लेना पड़ा। वहीं शाम होते मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों गर्म कपड़े पहने के लिए मजबूर होना पड़ा। ठंड के अहसास के चलते सहेजकर रखे गए गर्म कपड़े अब बाहर निकलने लगे हैं। उत्तरपूर्व से आ रही नम हवाओं ने जिलेभर में रात की ठंड तो बढ़ा दी है। मौसम में बदलाव का असर हर तरफ देखा जा रहा है। लोगों को आधी रात के बाद चादर और कंबल की जरूरत महसूस होने लगी है। रात के तीसरे पहर तक सर्दी का प्रभाव कुछ और ज्यादा बढ़ जाता है।
गर्म कपड़ों से सजा बाजार
शहर में दूसरे जिले व प्रदेश आए व्यापारियों ने भी गर्म कपड़ों की दुकाने सजा ली हैं। शर्मा कंपाऊॅड के पास बाहर से आए व्यापारियो ने गर्म कपड़ों की दुकाने खोल ली हैं। महंगाई के साथ गर्म कपड़ों कीमत भी बढ़ गई है। जहां बच्चों के लिए गर्म कपड़े 150 से 500 रुपए तक मिल रहे हैं वहीं युवा के लिए 300 से 1000 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो