scriptजबर्दस्त चकाजाम: किया इसलिए महिलाओं ने | Huge Bliss: angry Women | Patrika News

जबर्दस्त चकाजाम: किया इसलिए महिलाओं ने

locationमंडलाPublished: Jan 24, 2019 10:06:25 am

Submitted by:

shivmangal singh

अधिकारी और पुलिस भी महिलाओं के सामने नतमस्तक

Huge Bliss: angry Women

जबर्दस्त चकाजाम: किया इसलिए महिलाओं ने

मंडला। अभी गर्मी शुरु नहीं हुई है साब, और अभी से बंूद-बूंद पानी को तरस रहे हंै हमारे बच्चे। रात दिन का काम छोड़कर घंटों पानी के लिए कतार में खड़े रहना पड़ता है, इसके बाद भी पानी पानी के लिए मोहताज हैं हमलोग। सोच कर देखिए कि गर्मी शुरु हुई तो हमारे और हमारे बच्चों का क्या हाल होगा? यह आक्रोश जताया सेमरखापा गांव की दर्जनों महिलाओं ने। जो पीने का पानी उपलब्ध न होने के कारण बेहद आक्रोशित हो गईं और बुधवार की सुबह सड़क पर ही मोर्चा खोल दिया। दर्जनों महिलाएं अपने अपने रसोई के बर्तनों को लेकर मुख्यमार्ग पर बैठ गईं और लोगों का आना जाना बंद कर दिया। इस दौरान अपने अपने काम से गांव से निकले लोगों के लिए मुसीबतें बढ़ गईं, किसी को अन्य शहर के लिए बस स्टैंड जाना था, तो किसी को स्कूल, कॉलेज में पढऩे अथवा अध्यापन कार्य के लिए समय पर पहुंचना था। लेकिन सेमरखापा की आक्रोशित महिलाओं ने किसी की नहीं सुनी और न ही अपनी जगह से हटीं। खबर मिलते ही तहसीलदार अनिल जैन, पीएचई अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जब निवास विधायक अशोक मर्सकोले मौके पर पहुंचे और महिलाओं को उनकी समस्या का निपटारा करने का वचन दिया और मौके पर ही अधिकारियों को फटकारा, तब कहीं महिलाओं की नाराजगी थोड़ी कम हुई और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस बार उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर किसी की भी नहीं सुनेंगी।
दोपहिया वाहनो की कतार
सेमरखापा से जिला मुख्यालय की ओर आने वाले ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी हुई क्योंकि महिलाओं के रास्ता बंद कर दिए जाने से दोपहिया वाहन चालकों की लंबी कतार लग गई। जो शहरी लोग सेमरखापा की ओर या उससे आगे जा रहे थे। उन्होंने अपना रास्ता बदल दिया अथवा वापस लौट गए। मौके पर शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए कोतवाली और यातायात पुलिस को मौके पर भेजा गया। जब महिलाओं को पेयजल व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त करने की बात कही गई तब महिलाओं ने रास्ता छोड़ा।
वर्जन:
पीएचई विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पूरे क्षेत्र में पेयजल संकट की समस्या का तत्काल समाधान करने के उपाय शुरु किए जाएं और इसके लिए जो भी आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं। उन पर काम शुरु किया जाए।
डॉ अशोक मर्सकोले, विधायक, निवास।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो