scriptहत्या के आरोप में गया जेल तो पत्नी-बेटे ने कर ली खुदकुशी | husband Jail on murder charges wife and son committed suicide | Patrika News
मंडला

हत्या के आरोप में गया जेल तो पत्नी-बेटे ने कर ली खुदकुशी

जादू टोने के संदेह में दो परिवार हो गए बर्बाद

मंडलाApr 18, 2019 / 06:38 pm

amaresh singh

husband Jail on murder charges wife and son committed suicide

हत्या के आरोप में गया जेल तो पत्नी-बेटे ने कर ली खुदकुशी

मंडला। जादू टोने के संदेह में दो परिवारों का सर्वनाश हो गया। एक परिवार के सदस्य की नृशंस हत्या कर दी गई। जब हत्यारे को पुलिस ने धर दबोचा तो आरोपी की पत्नी और उसके बेटे ने हाल ही में आत्महत्या कर ली। मामला मवई थाना क्षेत्र का है। यहां अमरार के जंगलों में पुलिस को दो शव फांसी पर लटके मिले। मवई पुलिस के अनुसार मृतिका और मृतक के कपड़ों से शिनाख्त की गई कि वे हत्या के आरोपी उदयसिंह पिता कोटन सिंह मसराम की पत्नी कौशल बाई और उसका पुत्र पांडु उर्फ रमेश है। मृतक राम भगत पिता फूलसिंह मरकाम जाति गोंड अमवार का निवासी है जो झाडफ़ूंक करता था। आरोपी उदयसिंह पिता कोटन सिंह मसराम जाति गौड़ उम्र 35 वर्ष निवासी अमवार मृतक राम भगत पर जादू टोना करने की शंका करता था। उदय सिंह की पत्नी कौशल बाई हमेशा बीमार रहती थी एवं उसका छोटा पुत्र विपिन-उम्र 6 वर्ष की मृत्यु हो चुकी थी। आरोपी उदय सिंह मसराम को राम भगत के ऊपर जादू टोना करने की आशंका थी। 21 मार्च 2019 को 10 बजे सुबह जब रामभगत महुआ चुनने के लिए रवाना टेकरी के जंगल में गया तब उसे अकेला पाकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से राम भगत की पीठ, सीना, बाई आंख के नीचे, जबड़ा आदि जगह पर प्राणघातक चोट पहुंचा कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
आरोपी को मवई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरी ओर आरोपी की पत्नी कौशल अपने पुत्र पांडु के साथ मायके चली गई। हाल ही में जब अमवार के जंगलों मेंं दो शव फांसी पर लटके मिले तो पुलिस ने उनकी पहचान कौशल और पांडु के रूप में की है। जांच में यह सामने आ रहा है कि महिला को इस बात का डर था कि कहीं पुलिस उसे भी रामभगत की हत्या में दोषी न ठहरा दे। संभवत: इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। लेकिन उसके पुत्र पांडु ने आत्महत्या क्यों की यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है। बताया गया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो