scriptमुझसे नहीं हो सकता ही है सफलता में बाधक | I can't be a hindrance to success | Patrika News

मुझसे नहीं हो सकता ही है सफलता में बाधक

locationमंडलाPublished: Aug 20, 2019 10:51:40 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

लोधी क्षत्रिय समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

I can't be a hindrance to success

मुझसे नहीं हो सकता ही है सफलता में बाधक

मंडला. लोधी क्षत्रिय समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ की जिला ईकाई मण्डला का प्रजातंत्रात्मक तरीके से गठन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम महेश्वरी मैरिज गार्डन बिंझिंया में लोधी समाज का 1857 की क्रांति की अग्रणी प्ररेणा वीरांगनी रानी अवंति बाई लोधी के जन्मोत्सव पखवाड़े में आयोजित किया गया था। सर्वप्रथम लालीपुर चौक मंडला में वीरांगना की मूर्ति पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में डॉ विजय बरैया प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ की अध्यक्षता, लोकेश लिल्हारे एडीशनल कामिश्नर जीएसटी, भोपाल के मुख्यआतिथ्य, संजय पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत जबलपुर, रमाकांत सिंगरौरे अध्यक्ष लोधी क्षत्रिय महापरिषद जबलपुर, रतन सिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष भाजपा मंडला, चंद्रसिंह पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभालोअक संघ, मुकेश ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, सीताराम पटेल प्रदेश महासचिव, धनेश पटेल प्रदेश महासचिव, नरेश पटेल प्रांतीय उपाध्यक्ष, राजा लिल्हारे समाजसेवी बालाघाट, दुर्गा प्रसाद नगपुरे थाना प्रभारी अंजनिया, प्रभाकर झा प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, आकाश डहारे तहसीलदार घुघरी, राजकुमार दमाहे उपनीरिक्षक, डॉ ईएस ठाकुर खण्ड चिकित्सा अधिकारी, प्रहलाद सिंह ठाकुर संरक्षक लोधी समाज के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का विस्त्त प्रतिवेदन समाज के जिलासचिव केके ठाकुर द्वारा किया गया एवं स्वागत भाषाण अरविंद बंटी ठाकुर जिलाध्यक्ष लोधी क्षत्रिय समाज द्वारा किया गया। लोकेश लिल्हारे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझसे यह नहीं हो सकता, यही वाक्य है असफलता में बाधक बनते हैं। प्रयास करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है। ये अच्छी बात है कि आज बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है यही कारण है कि सम्मानित होने वाली मेधावियों में बेटियों की संख्या कम नहीं है। अतिथियों ने कहा कि वह समय गया जब हम खेती किसानी के भरोसे रह जाते थे आज के वक्त में तरक्की के लिए बेहतर शिक्षा पाने के बाद सभी क्षेत्र में समाज के लोगों को बढऩा होगा। कार्यक्रम में समाज के 66 पंजीकृत छात्र-छात्राओं को जिन्होंनें कक्षा 10 वी एवं 12 वी की बोर्ड परीक्षा में 75 से अधिक प्रतिशत प्राप्त करके परीक्षा उर्तीण की है, उनका प्रमाणपत्र, मैडल, केप, ट्राफी, परीक्षा पेड, डायरी, पेन आदि प्रदान करके सम्मानित किया गया और मौजूद समाजिक अधिकारियों के द्वारा कैरियर गाईडेंस प्रदान की गई। समाज के द्वारा जिले के अन्दर लोधी समाज के व्यक्तियों के द्वारा, भारतीय सेना, नवनिर्माण, समाजिक चेतना, पर्यावरण, शिक्षा, भूमि दान, स्कूल में कक्ष निर्माण, आदि उपलब्धियों के लिए सामाजिक व्यक्तियों को प्रमाण पत्र, साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। जिले के नैनपुर निवासी सीता ठाकुर द्वारा प्रकाशित पत्रिका लोधी विचार दर्शन के दंसवे संस्करण का विमोचन किया गया। समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। प्रदेशाध्यक्ष डॉ विजय बरैया द्वारा निर्वाचित जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर और उनके निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश लिल्हारे द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सफलता के सूत्र, परीक्षाओ की तैयारियों के साथ-साथ कैरियर गाईडेंस प्रदाय किया गया और उनके द्वारा कहा गया कि मेरे से यह नहीं हो सकता, यही वाक्य सफलता के मार्ग में सबसे बड़ा रोड़ा है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा किया गया। आयोजन में महाकौशल अंचल के जिले, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मण्डला, डिंडौरी, एवं भोपाल आदि जिलो से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारियो एवं स्वाजातियों का आगमन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में अरविंद ठाकुर, जिलाध्यक्ष, आनंद ठाकुर, हुल्कर सिंह ठाकुर, सोमनाथ जघेंला, टीकाराम जघेंला उपाध्यक्ष, धनसिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष, बालसिंह ठाकुर मीडिया प्रभारी, शिवेश ठाकुर जनपद सदस्य पदमी, कमल ठाकुर, रणवीर ठाकुर, नरेश ठाकुर, उमेश ठाकुर, राजेश लोधी, संतोष ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष बिछिया, रतन सिंह ठाकुर, राजेश लोधी, हरि ठाकुर अधिवक्ता, दीपक ठाकुर, सुनील जघेंला, श्रीराम ठाकुर शशांक ठाकुर, अनिल सिंगरौरे, नरेन्द्र ठाकुर, ऐरावत सिंह, दिलीप ठाकुर एवं समस्त स्वाजातियो का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया ठाकुर सचिव रानी अवंति बाई संघर्ष समिति मंडला एवं जिलासचिव लोधी क्षत्रिय समाज मंडला केके ठाकुर द्वारा किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो