मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की कार्यवाही
मंडला
Published: April 23, 2022 01:16:49 pm
मंडला. यातायात पुलिस ने डिंडोरी नाका वाहनो की जांच की। इसी क्रम में शुक्रवार को चैकिंग के दौरान सभी दोपहिया व चार पहिया वाहनो के पेपर चेक किये गए, चेकिंग के दौरान जिन गाडिय़ों में पेपर संबंधी त्रुटि पाई गई, या जो चालक हेलमेट नही पहने थे, ऐसे सभी वाहनो पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालानी कार्यवाही की गई। यातायात प्रभारी सुभाष बघेल ने बताया कि इन वाहनों से समन शुल्क के रूप में वसूल किए गए है। कार्रवाई के दौरान यातायात के नियमो से आम जनता को जागरूक व अवगत कराया जा रहा है।
चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पदमी, अंजनिया एवं सुकतरा में यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान के तहत लोगों को पंपलेट बांटे एवं यातायात नियमों से अवगत कराया। यातायात थाना प्रभारी सुभाष बघेल ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत लोगों से संवाद स्थापित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। जिसके तहत मार्केट में एक 4 पहिया वाहन एवं बस क्रमांक एमपी 51 पी 0811 पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के 15, बिना सीट बेल्ट 1, इंटरसेप्टर तेजगति के 1 एवं अन्य 2 वाहन पर कार्रवाई की गई है। स्कूली बसों की जांच कर निर्देशो का पालन करने की समझाईश दी। बताया गया कि 19 वाहनो पर कार्रवाई करते हुए समन शुल्क 6 हजार 250 वसूल किया गया है। कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी सुभाष बघेल के साथ उप निरीक्षक राजेंद्र सिलेवार तथा स्टाफ मौजूद रहा है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें