scriptजाम से हलाकान अंबेडकर वार्डवासी | Jamshed to Ambedkar Ward residents | Patrika News

जाम से हलाकान अंबेडकर वार्डवासी

locationमंडलाPublished: Nov 12, 2021 11:17:10 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

मुख्य मार्ग के साथ वार्ड के अंदर की कॉलोनी में खड़े रहते है वाहन

जाम से हलाकान अंबेडकर वार्डवासी

जाम से हलाकान अंबेडकर वार्डवासी

मंडला. शहर के मध्य स्थिति अंबेडकर वार्ड की गलियां रहवासियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। वार्ड के निवासियों का कहना है कि यहां रहने वाले व्यापारियों ने अपने घरों को गोदाम बना रखा है। जिसके चलते बड़ी संख्या में वाहन मार्ग में ही खड़े रहते हैं। जो वार्ड वासियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। मार्ग में वाहनों के खड़े रहने से हमेशा आवागमन बाधित होता है। इस के संदर्भ में कई बार शिकायत भी की गई है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर अब तक कुछ नहीं किया गया। हालांकि वार्ड के निवासियों का कहना है कि वार्ड में सफाई निरंतर होती है। लेकिन खाली प्लाटों में लोगों द्वारा कचरा फेंक दिया जाता है। कचरे से भी कुछ नालियां लंबे समय से चौक है।
क्षेत्र में विकास कार्य तो हुए हैं। लेकिन छोटी छोटी समस्या दूर नहीं हो पा रही है। वाहनो के अवागनम में नालियों लगी पुलिया क्षतिग्रस्त हो रही है। जिससे दुर्घटनाएं भी होती है वाहन फंसते हैं। एसबीआई बैंक पड़ाव शाखा के पास पुलिया टूटने से आए दिन चौपहिया वान फंस रहे हैं। कॉलोनी के अंदर बड़े वाहन के आवागमन के दौरान जाम लगता है वहीं पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थिति दुकानों में वाहनो की कतार लगी रही है। चौपहिया वाहन के आमने सामने फंसने पर कई बार जाम की स्थिति निर्मित होती है। मुख्यमंत्री पेयजल योजना के तहत सड़क खोदी गई थी जिसकी मरम्मत अब तक नहीं हुई है। मरम्मत होने पर लोगों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि वार्ड पार्षद इसके लिए प्रयास रत हैं। जल्द ही अबेंडकर गेट से लगभग 150 मीटर की सड़क का निर्माण किया जाएगा।


इनका कहना है
साफ-सफाई से समस्या नहीं है। वार्ड के अंदर वाहनो की अधिकता के कारण समस्या उत्पन्न होती है। कुछ पुलिया व सड़क क्षतिग्रस्त हैं जिनकी मरम्मत की जानी चाहिए।
मुन्ना भाईजान, वार्डवासी

झूलेलाल गेट निर्माणधीन है जिससे वार्ड की शोभा बढ़ेगी। सफाई के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। पेयजल योजना के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
बसंत चौधरी, पार्षद, अंबेडकर वार्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो