script

आज से खुलेंगे पर्यटकों के लिए कान्हा टाईगर रिजर्व के द्वार

locationमंडलाPublished: Oct 15, 2019 08:00:04 pm

Submitted by:

Sawan Singh Thakur

बारिश के बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा कान्हा, त्यौहारों के चलते बुकिंग फुल

,

प्रताप सिंह खाचरियावास ने पीसीसी में की जनसुनवाई,आज से खुलेंगे पर्यटकों के लिए कान्हा टाईगर रिजर्व के द्वार

मंडला। बाघों की नगरी कान्हा में आज से देशी और विदेशी सैलानियों का जमावड़ा होगा। कान्हा में बाघो की दहाड़ और उसके दर्शन का इंतजार अब खत्म हो गया है। पार्क प्रबंधन की मानें तो आज से कान्हा नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। साढ़े तीन माह के लंबे इंतजार के बाद अब पर्यटक कान्हा पहुंचकर ना केवल बाघ की दहाड़ सुनेगे बल्कि उसके दर्शन भी कर पाएंगे। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी पर्यटकों की संख्या बढऩे की संभावना व्यक्त की जा रही है उंचे वृक्ष और विभिन्न प्रजातियों के वन्यप्राणियों को देखने जल्द ही यह सैलानियों का जमावड़ा होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष मौसम को देखते हुए कान्हा के दर्शन सैलानियों के काफी अच्छे होंगे।
चूंकि 30 जून के बाद कान्हा को पर्यटन की दृष्टि से बंद कर दिया गया था जो अब साढ़े तीन माह बाद आज से पर्यटकों के लिए खुलेगा। इसके साथ ही पर्यटकों को यहां वनराज की दहाड़ सुनने के साथ ही उसके दर्शन होना शुरू हो जाएंगे। कान्हा जीव जन्तुओं के संरक्षण के लिए विख्यात है। यह अलग-अलग प्रजातियों के पशुओं का घर है। जीव जन्तुओं का यह पार्क 1945 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। सन् 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत इस उद्यान का लगभग 917.43 वर्ग किमी का क्षेत्र संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। भारत के सबसे पुराने वन्यजीव अभ्यारण्य होने का गौरव कान्हा के राष्ट्रीय उद्यान को है। कान्हा को 1933 में अभ्यारण्य के तौर पर स्थापित कर दिया गया और इसे 1955 में राष्ट्रीय पार्क घोषित कर दिया गया। यहां अनेक पशु पक्षियों को संरक्षित किया गया है।
पूरी तरह से फूल है आज की बुकिंग
कान्हा टाईगर रिजर्व में आज के दिन की बुकिंग फुल हो चुकी है। बावजूद इसके सुबह व शाम की शिफ्ट में वेटिंग लिस्ट में भी कुल 12 वाहनों को रखा गया है।
जानकारी के अनुसार
16 अक्टूबर को सुबह कान्हा गेट से कोर जोन के लिए कुल 36 वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा जिसमें से 24 वाहन ऑनलाइन बुक किए गए है। जबकि फील्ड डायरेक्टर के कोटे से 4 वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। सिंगल व्हीकल परमिट की संख्या 4 है एवं सिंगल सीट परमिट एट टूरिज्यम गेट से 4 वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।

आज के लिए वाहनों की स्थिति
फैक्ट फाइल
कोर जोन के लिए
कान्हा सुबह 36 फुल
कान्हा शाम 23 फुल
किसली सुबह 15 फुल
किसली शाम 10 फुल
मुक्की सुबह 30 फुल
मुक्की शाम 28 फुल
सरही सुबह 19 फुल
सरही शाम 17 फुल
बफर जोन के लिए
खटिया सुबह 25 फुल
खटिया शाम 15 फुल
कापा सुबह 20 फुल
कापा शाम 12 फुल
सिझोरा सुबह 20 फुल
सिझोरा शाम 12 फुल
फेन सुबह 25 फुल
फेन शाम 15 फुल

ट्रेंडिंग वीडियो