14 जनवरी को स्टेडियम में मनाएंगे पतंग महोत्सव
मंडलाPublished: Mar 17, 2023 07:48:13 pm
ज्ञापन सौंपते खेल प्रेमी।


14 जनवरी को स्टेडियम में मनाएंगे पतंग महोत्सव
मंडला. सेव स्टेडियम ग्रुप मंडला के तत्वावधान में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंग महोत्सव का आयोजन महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड मंडला में किया जा रहा है। आयोजन 14 जनवरी को दोपहर 11 से 3 तक किया जाएगा। नगर वासियों से अपील की गई है कि प्रतियोगिता में पहुंचकर बच्चों का उत्साह वर्धन करें। इस पतंग महोत्सव में चाइना के किसी भी सामान मांझा आदि का इस्तेमाल पर पूर्ण रोक लगाई गई है। पेंच ढील देकर ही लड़ाए जाएंगे, खींच खेंच काट प्रतिबंध है, पुरस्कार की श्रेणी में सबसे सुंदर पतंग, सबसे दूरी वाली पतंग और सबसे ज्यादा पेंच काटने वाली पतंग को पुरस्कृत किया जाएगा।