scriptजानिए क्यों फूंका महिला कांग्रेस ने यूपी के सीएम योगी का पुतला | Know why the female Congress has put the effigy of CM Yogi of UP | Patrika News

जानिए क्यों फूंका महिला कांग्रेस ने यूपी के सीएम योगी का पुतला

locationमंडलाPublished: Aug 01, 2019 01:17:51 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

भाजपाई विधायक को गिरफ्तार करने की उठी मांग

Know why the female Congress has put the effigy of CM Yogi of UP

Know why the female Congress has put the effigy of CM Yogi of UP

मंडला. बिछिया विधानसभा के ब्लॉक मुख्यालय घुघरी में बुधवार को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रागिनी परते के नेतृत्व में महिला कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई। इस संदर्भ मेंं महिला अध्यक्ष रागिनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए रेप पीडि़ता के साथ हो रही ज्यादती के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा योगी सरकार का पुतला दहन किया गया एवं मुख्य आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला कमेटी महामंत्री धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन के दौरान बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रागिनी परते, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस जनपद अध्यक्ष घुघरी कौशल्या मरावी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, घुघरी ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, इंटक जिलाध्यक्ष महेंन्द्र चंद्रौल, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कविन्द्र पटैल, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनु शर्मा आदि उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो