scriptविधायक की दौड़ में शामिल है नये व पुराने चेहरे | Legislator's race includes new and old faces | Patrika News

विधायक की दौड़ में शामिल है नये व पुराने चेहरे

locationमंडलाPublished: Oct 07, 2018 06:23:27 pm

Submitted by:

shivmangal singh

भाजपा कांग्रेस जल्द ही कर सकती हैं प्रत्याशियों की घोषणा

मंडला. विधान सभा के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। मध्यप्रदेश में निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जल्द ही राज नैतिक पार्टी भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं। बेरोजगारी, उद्योग धंधों की कमी, पलायन, सूखा, फसल बर्बादी, पीने के पानी की किल्लत आदि समस्याओं से जूझ रहे जिले की तीन विधान सभा में किसकी दावेदारी अधिक है जल्द ही पता चल जाएगा। बड़ी राजनैतिक पार्टियों में विधायक की दौड़ में बहुत से चेहरे दिखाई दे रहे हैं। कुछ पहले भी विधायक रह चुके हैं तो कुछ नये चेहरे भी सामने आ रहे हैं। मंडला विधान सभा में भाजपा से पूर्व विधायक व वर्तमान में आदिवासी वित विकास आयोग अध्यक्ष कैबनिट मंत्री दर्जा प्राप्त शिवराज शाह, पूर्व राज्य मंत्री देव सिंह सैयाम के साथ ही पहली बार दावेदारी करने वाले जगत मरावी सहित अन्य शामिल हैं। इसी तरह कांग्रेस वर्तमान विधायक संजीव उईके, शासकीय चिकित्सक रह चुके डॉ अशोक मर्सकोले , रंजीत उइके के नाम सामने आ रहे हैं। निवास विधान सभा में भाजपा से एक मात्र रामप्यारे कुलस्ते ही दिखाई दे रहे है किसी अन्य ने दावेदारी प्रस्तुत नहीं की है। वहीं कांग्रेस से तारा परस्ते, वर्तमान नगर पंचायत निवास के अध्यक्ष चैन सिंह वरकड़े, जगदीश कुर्राम व पूर्व राज्य मंत्री देवेन्द्र तेकाम दौड़ में शामिल हैं।
बिछिया विधान सभा में भाजपा से वर्तमान विधायक पंडित सिंह धुर्वे, संजय कुशराम, राय सिंह कुर्वेती सहित अन्य लोगों दावेदारी की है। कांग्रसे पूर्व विधायक नारायण सिंह पटï्टा, तुलसीराम धूमकेती के साथ हीरा धूर्वे सहित अन्य कांग्रेसियों ने भी टिकट के लिए दावेदारी दिखाई है। कार्यक्रम के अनुसार मध्यप्रदेश में चुनाव एक ही चरण में सम्पन्न होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 2 नवम्बर को जारी होगी। उम्मीदवार 9 नवम्बर तक नामांकन भर सकेंगे। 12 नवम्बर तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए पर्चों की जांच की जा सकेगी। उम्मीदवार 14 नवम्बर तक नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके तहत् पूरे प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि 11 दिसम्बर दिन मंगलवार के दिन मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो