scriptदिखने लगी लोकल प्री-मानसून एक्टिविटी, वर्षा के आसार | Locals pre-Mansoon activity, showing rain | Patrika News
मंडला

दिखने लगी लोकल प्री-मानसून एक्टिविटी, वर्षा के आसार

आसमान में बादलों का डेरा, लोगो ने ली राहत की सांस

मंडलाJun 21, 2019 / 12:45 pm

Ramashankar mishra

Locals pre-Mansoon activity, showing rain

दिखने लगी लोकल प्री-मानसूर एक्टिविटी, वर्षा के आसार

मंडला. अरब सागर से उठे वायु साइक्लोन का असर खत्म होने के बाद अब लोकल प्री-मानसून एक्टिविटी का असर दिखने लगा है। गुरुवार को तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, बुधवार को तापमान इसी रेंज में दर्ज किया गया था। कल सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा हो गया, जिससे मौसम में बदलाव आ गया। तापमान में कमी होने से गर्मी के तेवर कुछ कम हुए, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार लोकल स्तर पर अब मानसून की गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं इसलिए मौसम में बदलाव हो रहा है। आने वाले दिनों में यह सक्रियता और बढ़ेगी। अगले चौबीस घंटे में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की स्थिति बन रही है।
अच्छी वर्षा के आसार
मौसम विभाग के अनुसार जिले में मानसून के अच्छे रहने की उम्मीद की जा सकती है। जो स्थितियां बन रही हैं उसके अनुसार, जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है पिछले बार अच्छी वर्षा की उम्मीद होने के बावजूद मानसून धोखा दे गया था। अनुमान के मुताबिक, जिले में मानसून की बारिश 24 जून तक ही आने की संभावना है।

Home / Mandla / दिखने लगी लोकल प्री-मानसून एक्टिविटी, वर्षा के आसार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो