scriptहोटल के बाद जंगल में भी धोनी को ‘छेड़ा’, वो ‘स्वीटी-स्वीटी’ कह बुलाती रही तो माही ने दिया ऐसा रिएक्शन | mahendra singh dhoni and sakshi dhoni new video goes vial in media | Patrika News
मंडला

होटल के बाद जंगल में भी धोनी को ‘छेड़ा’, वो ‘स्वीटी-स्वीटी’ कह बुलाती रही तो माही ने दिया ऐसा रिएक्शन

कान्हा नेशनल पार्क में भी धोनी के साथ हुआ ऐसा

मंडलाJan 29, 2020 / 01:30 pm

Muneshwar Kumar

45.jpg
मंडला/ क्रिकेटर से दूर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इन दिनों सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहा है। अभी धोनी मध्यप्रदेश के मंडला में जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। वो परिवार के साथ कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क घूमने पहुंचे हैं। यहां 31 जनवरी तक रहेंगे। टाइगर पार्क से धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह फिर शर्माते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने एक सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें दिल्ली के होटल ताज पैलेस में वह धोनी के साथ फ्लर्ट कर रही थीं। इस वीडियो में धोनी जब होटल की रिसेप्शन की तरफ जा रहे थे। उनकी पत्नी सरेआम उन्हें हाय स्वीटी और क्यूटी कह कर बुला रही थी। लेकिन धोनी इग्नोर करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
हाय स्वीटी मेरी तरफ देखो न
साक्षी धोनी ने महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि स्वीटी ऑफ द डे। वीडियो में साक्षी धोनी बार-बार चिल्ला रही थीं कि हाय स्वीटी, मेरी तरफ देखो तो…हाय स्वीटी…हाय क्यूटी लेकिन धोनी धुन में आगे बढ़ते जा रहे थे। इस बीच साक्षी धोनी होटल के स्टॉफ से भी पूछती हैं कि ये क्यूट है ना…बताओ ये क्यूट है। वह भी साक्षी के सवाल पर शर्मा जाता है और सिर हिलाते हुए हां में जवाब देता है।
View this post on Instagram

❤️

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

चार्टर्ड प्लेन से मंडला पहुंचे
धोनी ताज होटल से निकलने के बाद परिवार के साथ मंगलवार को मंडला पहुंचे। यहां वह पत्नी साक्षी धोनी और कुछ दोस्तों के साथ आए हैं। धोनी मंडला पहुंचे तो वहां रिसॉर्ट के कर्मचारियों के साथ उन्होंने तस्वीर भी खींचवाई। जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
View this post on Instagram

Mahiya ❤ !

A post shared by M S Dhoni 🔵 (@champ.dhoni) on

जंगल में भी धोनी से छेड़छाड़
होटल की तरह साक्षी धोनी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी को जंगल सफारी के दौरान भी छेड़ते रहे। धोनी जिप्सी से जंगल में बाघ देखने निकले थे। उनकी पत्नी फिर होटल की तरह ही उन्हें स्वीटी-स्वीटी कहकर छेड़ने लगी। धोनी फिर कूल अंदाज में शर्माते हुए होटल जैसा ही रिएक्शन दे रहे थे। साक्षी बार-बार उन्हें स्वीटी-स्वीटी बोल रही थीं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
कई तस्वीरें आईं सामने
धोनी मंडला स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में बिल्कुल मस्ती के मूड में आए हैं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें कहीं वह फोटोग्राफी करते नजर आ रहे हैं तो कहीं जिप्सी पर जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। धोनी का वीडियो उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही जंगल में भी लोग उनके साथ तस्वीर लेने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

Home / Mandla / होटल के बाद जंगल में भी धोनी को ‘छेड़ा’, वो ‘स्वीटी-स्वीटी’ कह बुलाती रही तो माही ने दिया ऐसा रिएक्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो