scriptशहीद जवान कुलदीप का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार | Martyr Jawan Kuldeep cremated with state honor | Patrika News

शहीद जवान कुलदीप का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

locationमंडलाPublished: Jan 11, 2021 01:26:51 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

बाहरमुंडा गांव के जवान कुलदीप जम्मू कश्मीर में थे पदस्थ

salam.png

मंडला. बाहरमुंडा गांव के कुलदीप की ड्‌यूटी के दौरान हुई मौत के बाद सोमवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूर्व सुबह जब सैनिक कुलदीप का शव लेकर उसके घर पर पहुंचे, तो घर में माहौल गमगीन हो गया।

कुलदीप पिता जगत मरावी भारतीय सेना में जवान थे ,जो जम्मू-कश्मीर में अपनी सेवा दे रहे थे पिछले 8-10 दिन से स्वास्थ्य की खराबी से गुजर रहे थे। जिनकी मौत शनिवार को हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर के एयरपोर्ट से प्लेन के माध्यम से दिल्ली और उसके बाद दिल्ली से नागपुर लाया गया। नागपुर से बाई रोड मण्डला लाया गया।

salam_1.png

 

बिछाया थाने में सलामी देने के बाद सम्मान के साथ वनांचल क्षेत्र मवई ब्लॉक के ग्राम पँचायत पोंडी के पोषक ग्राम बहरमुंडा लाया गया। जहां जवान शहीद कुलदीप मरावी को सम्मान के साथ सलामी देते हुए अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें जिले के पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी मवई एवं मोतीनालाथाना के समस्त अधिकारी, कर्मचारी साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक प्लाटून ( सम्मान गॉर्ड ) के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने सलामी दी।

अंतिम संस्कार में बिछिया विधान सभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, पूर्व विधायक शिवराज शाह , मवई ब्लॉक के जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी मनोटिया, जनपद उपाध्यक्ष मवई नीरज यादव , संजय कुशराम पूर्व अखिल भारतीय राष्ट्र मंत्री , लक्ष्मीकांत पाठक , मवई ब्लॉक के युवा ब्लॉक अध्यक्ष रानू हरदाहा और समस्त पार्टी के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yls85
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो