scriptपुल से 15 फीट गहरी खाई में गिरी मारूति वैन, मच गई चीख पुकार | Maruti van fell into ditch by bridge more than a dozen people injured | Patrika News

पुल से 15 फीट गहरी खाई में गिरी मारूति वैन, मच गई चीख पुकार

locationमंडलाPublished: Feb 27, 2021 07:27:08 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

ओवरलोडिंग के कारण एक और हादसा, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल, घायलों में 4 बच्चे भी शामिल..

van_accident.png

मंडला. ओवरलोडिंग के कारण एक बार फिर लोगों की जान पर बन आई। घटना मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र की है। जहां मवई ग्राम के पास स्टाफ डेम के पुल से एक मारूति वैन सीधे खाई में गिर गई। इस हादसे में एक दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनमें चार बच्चे भी शामिल है। घटना के बाद चीख पुकार मच गई और किसी तरह राहगीरों व पुलिस की मदद से ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि वैन सवार सभी लोग हिरना छापर गांव के रहने वाले हैं और पिपरिया गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में आ रहे थे।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zllk9

ओवरलोडिंग के कारण हादसा
जानकारी के अनुसार हिरना छापर गांव के रहने वाले एक दर्जन से भी ज्यादा लोग मारूति वैन में सवार होकर पिपरिया गांव में शनिवार के दिन लगने वाले साप्ताहिक बाजार में जा रहे थे। इसी दौरान पिपरिया और सिवनी माल के बीच मवई ग्राम में स्टाफ डैम के पुल से वैन सीधे 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की वजह वैन का ओवरलोड होना और स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। हादसे में जो लोग घायल हुए हैं उनके नाम सुमतिया पति लंभू (उम्र 40 साल) निवासी बिछिया धनोली, विमला यादव पति दिनेश यादव (उम्र 25 साल), रोशनी यादव पिता रत्ना यादव (उम्र 10 साल), सुकर्ती बाई पति रत्ना बाई (उम्र 35 साल), सरस्वती मरावी पति सेवाराम (उम्र 40 साल), बेगूंलाल यादव पिता काशी राम (उम्र 38 साल), तुलसी बाई पति बेगु लाल (उम्र 35 साल), हरिआरो बाई पति सूरत लाल (उम्र 25 साल), चन्द्रवाति बाई पति पहल सिंह (उम्र 42 साल) सहित चार बच्चे सात वर्षीय रेखा यादव पिता रत्ना यादव, चार वर्षीय विनीता यादव, छह वर्षीय प्रीति बाई, सरस्वती यादव पिता रत्ना उम्र 14 साल हैं।

 

photo_2021-02-27_18-05-02.jpg

घटनास्थल पहुंचे युवक कांग्रेस अध्यक्ष
घटना की जानकारी लगते ही निवास विधानसभा के युवक कांग्रेस अध्यक्ष रोबिन बड़गैया व उनके साथ युवा नेता हितेंद्र गोस्वामी अन्य कार्यकताओं के साथ घायलों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लगातार सड़क हादसे में लापरवाही सामने आ रही है। ओवर लोड वाहनों पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है। वहीं घायलों ने बताया कि वाहन हिरना छापर ग्राम से पिपरिया के लिए निकला तो उसी समय वाहन चालू नहीं हो रहा था। बड़ी देर से वाहन चालू हुआ। वहीं थोड़ी दूर बाद स्टेरिंग से आवाज आने लगी। उसके बाद भी चालक लगातार वाहन चलता रहा था। पुल के पहले घाट पर वेन अनियंत्रित हो गई और सीधे 15 फिट नीचे खाई में गिर गई।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zllk9
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो