यातायात व्यवस्था सुधारा, कार्यक्रम के बाद घाटों में की सफाई
मंडला
Published: January 16, 2022 08:13:37 pm
मंडला. शहर का इनर वॉइस ग्रुप ने यातायात व्यवस्था सुधारने पुलिस का सहयोग किया वहीं घाटों में फैले कचरे को भी साफ किया। जानकारी के अनुसार ग्रुप के सदस्यों ने इस बार जागरूकता पोस्टर चिपकाकर जनमानस से नर्मदा स्वच्छता की अपील की। पोस्टर पर प्रदूषण से बचने के विचार लिखे गए। इन पोस्टरों को सभी घाटों, आटो, बस व सडक़ों पर चिपकाया गया है। साथ ही नर्मदा के घाटों पर संक्रांति के मौके पर साबुन, शैम्पू का उपयोग करने वालों को समझाइश देकर पूरा घाट भी साफ किया गया। साथ ही संक्रांति पर रोड की व्यवस्था बनाने व यातायात व्यवस्था सुचारू करने ग्रुप के सदस्य रपटा घाट के तट पर सुबह 8 बजे से शाम 5.30 तक सहयोग किया।
यातायात व्यवस्था सूबेदार योगेश राजपूत के मार्गदर्शन में ग्रुप के सचिव नवीन झारिया के नेतृत्व युवाओं ने श्रमदान किया। घाटों पर निगरानी व सफाई ग्रुप के ब्रजेश सेन के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रुप के संस्थापक दीपमणी खैरवार ने बताया कि यह कार्य वर्षों से नि:स्वार्थ नर्मदा जयंती, शिवरात्रि आदि अवसर पर करते आ रहे हैं। दूर दराज से आने वाले नागरिकों को घाटों का पता नहीं होता हम उनकी व्यवस्था बनाने और विकलांग, वृद्ध लोगों को सडक़ पार कराने जैसे कार्य किए गए। दो पहिया-चौपहिया वाहनों को उचित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था कराई गई। हमेशा हमारी कोशिश रही है कि नर्मदा प्रदूषण मुक्त रहे। ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रहे। साथ ही संक्रांति पर रोड की व्यवस्था बनाने व यातायात व्यवस्था सुचारू करने ग्रुप के सदस्य रपटा घाट के तट पर सुबह 8 बजे से शाम 5.30 तक सहयोग किया।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें