scriptमंडला में दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरा मिनी ट्रक पलटा, पांच की मौत | Mini truck overturned with hailstones, five dead | Patrika News

मंडला में दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरा मिनी ट्रक पलटा, पांच की मौत

locationमंडलाPublished: Mar 18, 2021 03:46:51 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

हादसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट किया है।

मंडला. मध्यप्रदेश के मंडला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरा मिनी ट्रक पलट गया इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में पांच 5 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं।
दरअसल, बारात बुधवार को झारी ग्राम पंचायत के देवडोंगरी गांव से शंकरगंज के चन्देहरा गांव गई थी। यहां से सुबह मिनी ट्रक से बाराती गांव लौट रहे थे। जंगल के रास्ते में मिनी ट्रक बबलिया के पास अनियंत्रित होकर सुबह 9 बजे पलट गया। घटना में 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। वाहन में सवार 30 बाराती भी घायल हो गए। घायलों को नजदीकी नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन वहां व्यवस्था न होने से अफरा-तफरी मच गई।
प्रशासन को निर्देश
हादसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट किया है। सीएम ने दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री ने मंडला जिले के नारायणगंज के पास ग्राम पोतला में वाहन पलटने से 5 लोगों की मृत्यु और 37 लोगों घायल होने पर शोक जताया है। चौहान ने घायलों के तत्काल उपचार और समुचित सहयोग के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x80109t
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो