script

किसानो को गुमराह कर रही कमलनाथ सरकार-नीता पटेरिया

locationमंडलाPublished: Dec 03, 2019 05:30:10 pm

Submitted by:

Sawan Singh Thakur

केन्द्र सरकार द्वारा दी गई राशि तत्काल किसानो तक पहूंचाएं प्रदेश सरकार

किसानो को गुमराह कर रही कमलनाथ सरकार-नीता पटेरिया

किसानो को गुमराह कर रही कमलनाथ सरकार-नीता पटेरिया

मंडला। प्रदेश भाजपा द्वारा प्रतयेक जिला मुख्यालय में कृषि एवं किसानों की समस्याओं को लेकर पत्रकार वार्ता अयोजित की गई। भाजपा कार्यालय में अयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद भाजपा की वरिष्ठ नेत्री नीता पटेरिया ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को एक वर्ष होने जा रहा है परन्तु उन्होने किसानों, युवाओं को दिये गये वचन को नही निभाया है। कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वादा किया था, कि उनकी सरकार बनते ही 10 दिन में मध्यप्रदेश के किसानो का कर्ज माफ कर देंगे यदि कर्ज माफ नही हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे देश प्रदेष में किसानो से हमेशा झूंठे वादे व वचन देकर उसे भूलना यह कांग्रेस की पूरानी रीति है। पटेरिया ने कहा प्रदेश में अब तक 25 प्रतिशत किसानो का कर्ज माफ नही हुआ खरीफ ऋण की डियू डेट 31 दिसंबर तय करने का वादा किया था लेकिन वह भी नही हुआ, किसानों को डिफाल्टर घोसित कर दण्ड ब्याज सहित कर्ज की वसूली की जा रही है। राष्ट्रीय क्रत बैंक जिला सहकारी बैंक से पुन: ऋण भी नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश में फसलों का नुकसान बड़ी मात्रा में हुआ लेकिन कांग्रेस सरकार राहत देने में नकामयाब रही। हर जगह किसान यूरिया खाद के संकट से जूझ रहे है और सरकार के इसारे पर यूरिया की कालाबजारी चल रही है। धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की कोई व्यवस्था नहीं है। किसान समर्थन मूल्य से कम दाम पर अपनी उपज बेंचने को मजबूर है। किसानों को 12 घंटे बिजली देने का वायदा किया गया है परन्तु खेतों में पर्याप्त विद्युत अपूर्ती नही की जा रही है गेहूँ के समर्थन मूल्य में 160 रूपए प्रति क्विंटल अतरिक्त देने का वादा किया गया परन्तु अभि तक यह राशि किसानो को नही दी गई। युवाओं के साथ भी धोखा किया जा रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ चुनाव में किसानो के साथ वादा कर उसे निभाने में नकाम रहे हैं यहि वजह है की अपनी नकामी छुपाने के लिये कांग्रेस के नेता केन्द्र सरकार को कोस रहे हैं। भाजपा सांसदों के घरों का घेराव कर दिखावा करने का काम कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। इसका भाजपा जबाब जरूर देगी केन्द्र सरकार प्रदेश को हर संभव मदद कर रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, नगर अध्यक्ष अनुराग चौरसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता तिवारी, मीडिया प्रभारी नाहिद तबस्युम उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो