scriptमानसून की दस्तक : हवा तूफान में उड़ गए छप्पर | Monsoon knock: wind blown into storm | Patrika News

मानसून की दस्तक : हवा तूफान में उड़ गए छप्पर

locationमंडलाPublished: Jun 22, 2019 08:12:47 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

गाज गिरने से किसान की मौत

Monsoon knock: wind blown into storm

Monsoon knock: wind blown into storm

मंडला. मानसून की दस्तक ने शनिवार को जमकर तबाही मचाई। कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुई है। जिसमें एक किसान की मौत भी हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर तीन बजे ग्राम बकौरी में तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा तुफान में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्गा प्रसाद शुक्ला पिता राजकुमार शुक्ला के मकान के पीछे आकाशीय बिजली गिरने के कारण मकान में काफी नुकसान हुआ है। मकान पीछे के तीन कमरे की छत में लगी टीन हवा से उडकऱ दूर चली गई। शौचालय की दीवार एवं किचिन शेड की दीवार उखड़ गई। वहीं बारिश में ग्रहस्थी का समान खराब हो गया। हवा इतनी तेज थी की टीन चादर पाइप उखडकऱ 50 से 100 मीटर दूरी पर उडकऱ चले गए। दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि हादसे के वक्त घर में कोई नहीं था जिसके कारण किसी को नुकसान नहीं हुआ है।
मवई थाना के अंतर्गत शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान मुकेश पन्द्रे पिता जय सिंह पन्द्रे खेत में हल चला रहा था। इस दौरान अचानक बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से किसान ने किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना ग्राम सोढ़ा की है। वहीं बिजली गिरने से ग्राम रमपुरी में 8 बकरी की मौत हो गई।
2 साल की बच्ची और पिता घायल
थाना मोहगांव के अंतर्गत ग्राम जारगा में पिता और बेटी खेत से वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान बिजली गिर जाने से दोनों लोग घायल हो गए। गांव पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी सूचना दी। मौके पर पहुंची महाराजपुर से 108 एंबुलेंस एवं स्टाफ इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन कालीचरण अहिरवार व पायलट महेंद्र रजक प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल आसाराम मरावी पिता विष्णु प्रसाद मरावी उम्र 30 साल एवं 2 वर्षीय बेटी भाना मरावी ग्राम जारगा के रहने वाले हैं। बताया गया कि पिता बच्ची को गोद में लेकर घर आ रहा था। रास्ते में बिजली गिर जाने से दोनों को चेहरे झुलस गए। दोनो का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो