scriptMp election 2023: BJP expressed confidence in Sampatiya Uike | Mp election 2023: मौजूदा विधायक का टिकट काट, भाजपा ने सम्पतिया उइके पर जताया विश्वास | Patrika News

Mp election 2023: मौजूदा विधायक का टिकट काट, भाजपा ने सम्पतिया उइके पर जताया विश्वास

locationमंडलाPublished: Oct 22, 2023 01:40:30 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

मंडला। शनिवार को भाजपा ने बची हुई मंडला सीट के लिए भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सम्पतिया उइके को मंडला विधानसभा के लिए टिकट दिया गया है। इसी के साथ पिछले कई दिनों से मंडला विधानसभा के लिए टिकट किसे मिलेगा, इस सवाल का जवाब शनिवार को भाजपा द्वारा 92 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में मिल ही गया है।

capture_4.png
Mp election 2023

इसी के साथ अब जिले की तीन विधानसभा सीट के लिए दो बड़ी राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। बिछिया से भाजपा के विजय आनंद मरावी उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं कांग्रेस ने यहां से नारायण सिंह पट्टा को उम्मीदवार बनाया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.