मंडलाPublished: Nov 09, 2023 09:45:19 am
Ashtha Awasthi
विधान सभा चुनाव: सिंचाई के लिए संभावनाएं पर्याप्त, जलाशयों के लिए जुड़ी किसान मतदाताओं की उम्मीद
मंडला। बिछिया में बाइपास और अंजनियां के अहमदपुर चौराहे में ओवर ब्रीज बन जाए तो हादसे का ग्राफ कम हो सकता है। आने वाली प्रदेश सरकार से बिछिया के मतदाता यही उम्मीद लगाए हुए हैं। नशेनल हाइवे 30 में बढ़ रहे सडक़ हादसे को रोकने के लिए बाइपास की मांग बिछिया के लोग लगभग 10 साल से कर रहे हैं। यहां नेशनल हाइवे तीन बिछिया नगर के माध्य से होकर गुजरता है। जहां 24 घंटे भारी वाहनो की अवाजाही बनी रहती है। कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। बाइपास की जरूरत को समझते हुए नागरिक आवेदन निवदेन व आंदोलन करते आ रहे हैं।