scriptमुस्लिमों ने किया सजदा, मांगी अमन चैन की दुआ | Muslims prayed, prayed peace peace | Patrika News

मुस्लिमों ने किया सजदा, मांगी अमन चैन की दुआ

locationमंडलाPublished: Aug 13, 2019 10:30:58 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

बकरीद पर हजारों मुस्लिम अनुयायियों ने पढ़ी नमाज

Muslims prayed, prayed peace peace

मुस्लिमों ने किया सजदा, मांगी अमन चैन की दुआ

मंडला. कस्बे में ईदुलजुहा का पर्व मुस्लिम समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। हजऱत इब्राहिम ने अल्लाह की राह में अपने प्यारे बेटे हजरत इस्माईल की कुर्बानी दी। इसी की याद में 12 अगस्त को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईदुलजुहा पर्व मनाया गया। सुबह लगभग 9 बजे ईदगाह पर शहर के सभी मस्जिदों में ईदुल जुहा की नमाज अदा की गई। जिला वक्फ कमेटी एवं मप्र मुस्लिम विकास परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर कुरान के मुताबिक बताए गए हलाल जानवर बकरे, दुम्बे आदि की कुरबानी दी जाती है, इसीलिए इसे ईद, कुरबां या बकरीद भी कहते है। बकरीद के मौके पर खुदा के बंदों को कुर्बानी के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि खुदा की राह में हजरत इब्राहीम द्वारा अपनी जान से भी बढकऱ प्यारे बेटे की दी गई कुरबानी की महान घटना प्राचीन होने के बावजूद आज भी प्रासंगिक तथा प्रेरणाप्रद है। समय बीतने के साथ उसकी प्रासंगिकता तथा महत्ता में वृद्धि होती जा रही है। कुर्बानी का वास्तविक अभिप्राय यह है कि किसी बड़े मकसद को हासिल करने के लिए सांसारिक सुखों, ऐन्द्रिक इच्छाओं एवं समस्त मायामोह का त्याग करना जरुरी होता है। हजरत इब्राहीम (अलैहि.) का त्यागमय आदर्श न केवल लोगों को भटकाव से बचा सकता है, बल्कि उन्हेंं जीने का सच्चा और अच्छा रास्ता दिखा सकता है। ईदुल अजहा इंसानों के चरित्र निर्माण, धैर्य, संयम एवं नैतिक अनुशासन आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ईद-उल-जुहा बकरीद के अवसर पर स्थानीय ईदगाह पर नमाज अदा की गई तथा नमाज के बाद ईदगाह परिसर में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के प्रमुख कलेक्टर डॉ जगदीश चन्द्र जटिया, पुलिस अधीक्षक आरआरएस परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, कांग्रसे जिला अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, अमित शुक्ला, सैयद मंजूर अली ने ईदगाह पहुंचकर शुभकामनाएं दी।

उपनगर महाराजपुर स्थित ईदगाह में नमाज पढ़ी गई। इस मौके पर देश में अमन चैन भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
नैनपुर. कुर्बानी का पर्व ईद-उल युवा बकरीद 12 अगस्त बुधवार को परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर की बड़ी मस्जिद वार्ड क्रमांक 2, छोटी मस्जिद वार्ड क्रमांक 5, वार्ड क्रमांक 7 ईदगाह में नमाज अदा की गई। सभी ने एक दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद पेश करते हुए पर्व को परंपरागत, शालीनता एवं सौहार्द के साथ मनाया।
मोहगांव में विधानसभा के विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने मुस्लिमों को ईदुलजुहा की गले मिलकर बधाइयां दी और बच्चों को गले लगाकर दुलार किया। ग्रामीण जन विधायक को अपने करीब पाकर उत्साहित है रहवासियो ने विधायक को ग्राम में नाली नहीं होने के कारण हो रही परेशानियों को अवगत कराया। जिसको लेकर विधायक ने अस्वस्थ कराया है कि जल्द ही समस्याओ का निराकरण कराया जाएगा। लोगों को घरों के पास गंदगी ना रखने की समझाइश दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो