मंडला

नौतपा के पहले सूरज ने दिखाए तेवर

छाए हल्के बादल, गर्मी से नहीं राहत

मंडलाMay 22, 2019 / 11:34 am

Mangal Singh Thakur

नौतपा के पहले सूरज ने दिखाए तेवर

मंडला. जैसे जैसे नौपता की तारीख पास आ रही है। वैसे वैसे सूरज अपने चरम पर है। रौद्र रूप दिखाता सूरज अब लोगों को डराने लगा है। आलम ये है कि हर दिन पारा नया आंकड़ा छू रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पारा 41 से 43 डिग्री के मध्य है। इसके अलावा गर्म हवाएं लोगों को झुलसाने का काम कर रही हैं। ऐसे में लोग दोपहर को बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। जिन्हें काम है वे पूरा शरीर ढक कर निकल रहे हैं।
शुष्क मौसम और तेज धूप के कारण गर्मी असरदार हो गई है। जैसे-जैसे धूप का असर हुआ गर्मी बढ़ती गई। हालांकि दोपहर बाद हवा की दिशा पश्चिमी से उत्तर पश्चिमी हो गई। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि शुष्क मौसम में धूप तेज होगी लेकिन हवा की दिशा और रफ्तार ऐसी ही रही तो तापमान स्थिर रहेगा।
गर्मी में धूप के असर से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। दोपहर की धूप में बाहर निकलने वाले लोग कपड़े से चेहरा और सिर बांधकर बचाव कर रहे हैं। यहीं कारण है कि दोपहर में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की चहल पहल कम रही। शाम होते ही पार्क और बाजारों में रौनक बढ़ रही है। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से अधिक का उछाल हुआ। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
छाए हल्के बादल, गर्मी से नहीं राहत
दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्के बादल आने के कारण धूप का असर कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का कोई सिस्टम प्रभावी नहीं है। तेज धूप होने के बाद वाष्पोत्सर्जन से लोकल सिटम का असर होता है। जलस्रोत और पेड़ों के माध्यम से ऊपर जाने वाली नमी से बादल बन जाते हैं। ऐसे बादलों से बारिश की संभावना नहीं है। प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Home / Mandla / नौतपा के पहले सूरज ने दिखाए तेवर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.