scriptपर्यावरण बचाने जन अभियान की जरूरत | Need for public campaign to save environment | Patrika News

पर्यावरण बचाने जन अभियान की जरूरत

locationमंडलाPublished: Jun 05, 2023 11:58:13 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

विश्व पर्यावरण दिवस आज: पौधे लगाने के साथ-साथ प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुओं का करना होगा त्याग

पर्यावरण बचाने जन अभियान की जरूरत

पर्यावरण बचाने जन अभियान की जरूरत

मंडला. आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कुंभ स्थल में जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया है। यहां समाज सेवियों ने सैकंड़ो पौधे लगाए हैं और उनकी देखरेख कर उन्हें पेड़ का रूप में देने में जुटे हैं। कुछ वर्षों में पौधे काफी बढ़े हो गए हैं। लेकिन चंद लोगों के जागरूक होने से पर्यावरण को प्रदूषित होने से नहीं रोका जा सकता है। आम जनता के लिए अभियान बनाने की जरूरत है। सिर्फ पौधरोपण ही नहीं पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली सामग्रियों को सुविधाओं का भी त्याग करने की आवश्यकता है। इस पर पर्यावरण प्रेमियों ने अपने विचार रखें हैं।

पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि पर्यावरणीय संकट वर्तमान परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण समस्या के रूप में उभरा है। यह पर्यावरण के तत्वों में होने वाला नकारात्मक परिवर्तन है जो कि प्राणी और वनस्पति जगत को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से हानि पहुंचाता है तथा इस हानि की परिणति विनाश में होती है।

पर्यावरण धीरे-धीरे विनाश की ओर अग्रसर हो रहा है। प्रदूषण नकारात्मक प्रकार्यों से उत्पन्न असंतुलन है। पर्यावरण संकट का सबसे बड़ा कारण उच्च उपभोक्तावादी संस्कृति है। जनसंख्या वृद्धि, संसाधनों के अनुचित दोहन व प्रयोग, कचरा कुव्यवस्थापन, वैज्ञानिक प्रयोगों, रेडियोधर्मी विकिरणों, खनन आदि के परिणामस्वरूप पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। ये सभी गतिविधियां पृथ्वी के अस्तित्व के लिए खतरा उत्पन्न कर रही हैं।

पर्यावरणीय संकट हमें प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से वैश्विक तापमान में वृद्धि, जलवायु परिवर्तन, गर्म हवाएं और तापाघात, दावानल, भूकंप, भूस्खलन, थलचर- जलचर- नभचर जीवों की प्रजातियों का विनाश, अनेक शारीरिक व मानसिक रोगों की उत्पत्ति, भूमि का बंजर होना, भौम और सतही जलस्तर में निरंतर गिरावट, सुनामी, ओजोन क्षरण, जैव विविधता का ह्वास, ग्रीन हाउस गैसों में वृद्धि, जल प्लावन, लवणीकरण, अम्ल वर्षा आदि के रूप में देखने को मिल रहे हैं। कृषि में रासायनिक खादों का प्रयोग न करते हुए जैविक खादों के प्रयोग को बढ़ावा देने से प्रदूषण में कमी के साथ ही उत्पादन व उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है। एयर कंडीशनर एवं रेफ्रीजरेशन उपकरणों का प्रयोग कम से कम किया जाए तो उचित होगा। हमें जनसंख्या विस्थापन को भी रोकना होगा क्योंकि अपने मूल निवास स्थान से विस्थापित जन समूह अपने आर्थिक सामाजिक क्रियाकलापों से पर्यावरण को क्षति पहुंचाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो