scriptमालवाहक से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत | one killed in road accident | Patrika News

मालवाहक से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

locationमंडलाPublished: Dec 31, 2018 08:45:36 pm

Submitted by:

shubham singh

परिजनों ने मचाया हंगामा

one killed in road accident

one killed in road accident

मंडला। जिले में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। भारी वाहनों के साथ छोटे चार पहिया वाहन और बाइक चालक अनियंत्रित गति से वाहन दौड़ा रहे हैं। जिले के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने कहा कि पुलिस बल दुर्घटना रोकने के लिए हेलमेट चेकिंग आदि करता है लेकिन वाहनों की गति को नियंत्रित करने कोई प्रयास नहीं करता है। जब तक वाहनों की गति को रोकने के लिए प्रयास नहीं किया जाएगा तब तक सड़क दुर्घटना कम नहीं होगी। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न मार्गो पर दौड़ रही वाहनों की गति इतनी तेज रहती है कि सामने किसी वाहन के अचानक आने पर वे वाहन को संभाल नहीं पाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसलिए पुलिस को वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाना चाहिए। विशेषकर बाइक चालकों की गति पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है। इसी प्रकार की एक दुर्घटना में मालवाहक वाहन से बाइक चालक टकरा गए। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई।

शव उठाने से कर दिया मना
निवास थाना के अंतर्गत ग्राम पिपरिया से पांच किलोमीटर की दूरी पर मालवाहक वाहन से दो पहिया वाहन चालक टकरा गए। जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना पर परिजनो ने हंगामा शुरू कर दिया व शव उठाने से मना करते रहे। काफी गहमागहमी के बाद पुलिस अधिकारियों की समझाइश से ग्रामीण माने। जानकारी के अनुसार मोहगांव से रामकुमार मरकाम पिता जगत मरकाम (42) निवासी थानाम गांव से सुबह 12 बजे पिपरिया मड़ई की तरफ दो पहिया वाहन से आ रहा था। इसी दौरान पिपरिया से मॉल वाहक मोहगांव की तरफ जा रहा था। पिपरिया से 5 किमी दुरी पर दो पहिया वाहन मालवाहक से टकरा गया। हादसे में रामकुमार की मौत हो
गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो