scriptअनियंत्रित मालवाहक पेड़ से टकराने के बाद पलटा, एक की मौत,दो गंभीर | one killed in road accident and two injured | Patrika News

अनियंत्रित मालवाहक पेड़ से टकराने के बाद पलटा, एक की मौत,दो गंभीर

locationमंडलाPublished: Mar 19, 2019 08:25:17 pm

Submitted by:

amaresh singh

वाहन के उड़ गए परखच्चे

one killed in road accident and two injured

अनियंत्रित मालवाहक पेड़ से टकराने के बाद पलटा, एक की मौत,दो गंभीर

मंडला/मवई। मवई थाना के अंतर्गत अनियंत्रित वाहन पलट गया। जिसमें चालक की मौत हो गई व अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार मवई के कुछ
युवा मालवाहक क्रमांक 51 एम 0560 में मवई से नहाने के लिए नदी जा रहे थे। वाहन अनिल पिता निरंजन हरदहा 22 वर्ष निवासी मवई चला रहा था। मवई से लगे जंगल में वाहन अनियंत्रित होकर साल के वृक्ष से टकराकर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी की वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं मालवाहक की स्टेरिंग अनिल के सीने में लगने से मौत हो गई। दो अन्य घायल राहुल हरदहा, किशन सारथी सहित तीनो को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। घायल किसन व सारथी को अंदरूनी चोट लगने की बात चिकित्सको द्वारा कही गई है। जिसके बाद दोनो को जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया है। उपनिरीक्षक रामबाबू शर्मा द्वारा पंचनामा बनाकर विवेचना में ले
लिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो