scriptडंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर एक की मौत, दो गंभीर, देखें वीडियो | one killed in road accident and two injured | Patrika News

डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर एक की मौत, दो गंभीर, देखें वीडियो

locationमंडलाPublished: May 18, 2019 06:48:50 pm

Submitted by:

amaresh singh

युवक किसी काम से मंडला आ रहे थे

one killed in road accident and two injured

डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर एक की मौत, दो गंभीर, देखें वीडियो

मंडला। अनियंत्रित गति से जा रहे डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर दार थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना थाना महाराजपुर से 15 किलोमीटर दूर घंसौर मार्ग में ग्राम जारगा से 2 किलोमीटर अंदर ग्राम कुटेली की है। जानकारी के अनुसार सिवनी रहने वाले युवक किसी काम से मंडला आ रहे थे। तभी अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में लाल सिंह परस्ते उम्र 28 साल निवासी ग्राम छापर जिला सिवनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्यारे लाल मरावी पिता पतलू लाल मरावी (30) निवासी ग्राम बखारी जिला सिवनी व गणेश परते पिता राजाराम (32) निवासी छापर जिला सिवनी को गंभीर चोट आई है। दोनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डंपर मौके से फरार हो गया। रास्ते से जा रहे लोगों ने एंबुलेंस 108 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस एवं स्टाफ इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन कालीचरण अहिरवार पायलट, नितेश बघेल ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


जिले में तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन हो रहे सड़क हादसे
जिले में तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। भारी वाहनों से लेकर छोटे चार पहिया वाहन अनियंत्रित गति से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने कहा कि पुलिस दुर्घटना से बचाव के लिए हेलमेट चेकिंग आदि अभियान तो चलाती है लेकिन वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए कोई अभियान नहीं चलाती है। इसके चलते सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। हादसों में लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। इसलिए पुलिस को वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाना चाहिए ताकि सड़क दुर्घटना को रोका जा सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो