scriptजल्द नैनपुर में होगा ऑक्सीजन का उत्पादन | Oxygen will be produced soon in Nainpur | Patrika News

जल्द नैनपुर में होगा ऑक्सीजन का उत्पादन

locationमंडलाPublished: May 08, 2021 12:43:19 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

ऑक्सीजन प्लांट के लिए जगह चयनित

जल्द नैनपुर में होगा ऑक्सीजन का उत्पादन

जल्द नैनपुर में होगा ऑक्सीजन का उत्पादन

नैनपुर. तीन जिल के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना कोविड केयर सेंटर खोलने के बाद कोरोना की जंग के लिए एक और सौगात दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से लड़ाई में आक्सीजन के लिए मरीजों को परेशान नहीं होना होगा। प्रदेश सरकार ने जिला मुख्यालय के बाद नैनपुर में भी आक्सीजन प्लांट को मंजूरी दी है। भारत सरकार द्वारा हाइट्स कंपनी के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्लांट बनाया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्रीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधा की मेहती आवश्यकता ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पूर्व में मंडला विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्य मंत्री को पत्राचार किया था। जिसको संज्ञान लेते हुए नैनपुर में आक्सीजन प्लांट लगाने राशि स्वीकृत कर प्लांट का काम प्रारंभ करने निर्धारित कम्पनी के अधिकारियों के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने आये अधिकारी व इंजीनियर ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का होगा। यह प्लांट को बनाने में लगभग 45 दिन लगेंगे।
जानकारी के अनुसार कोरोना के बढ़ते मरीजों व बीमार व्यक्ति को आक्सीजन की जरूरत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के माध्यम से जिले में आक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की है। जिला मुख्यालय में काम प्रगति पर है। वहीं अब नैनपुर में तैयारी शुरू कर दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो