scriptPatients meet doctors in the morning, OPD does not start in the evenin | मरीजो को सुबह मिलते है डॉक्टर, शाम को ओपीडी नही होती शुरू | Patrika News

मरीजो को सुबह मिलते है डॉक्टर, शाम को ओपीडी नही होती शुरू

locationमंडलाPublished: Oct 27, 2022 12:11:28 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

फेल साबित हो रही जिला अस्पताल में दो पाली

मरीजो को सुबह मिलते है डॉक्टर, शाम को ओपीडी नही होती शुरू
मरीजो को सुबह मिलते है डॉक्टर, शाम को ओपीडी नही होती शुरू

मंडला. मरीजों का राहत देने के लिए जिला अस्पताल में दो पाली में ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में सुबह 9 बजे से चार बजे तक ही उपचार किया जाता था। कुछ माह पूर्व ओपीडी के समय में परिवर्तन किया गया। जिसमें सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पहली पाली एवं शाम को 5 से 6 बजे तक दूसरी पाली में मरीजों का उपचार किया जाना है। लेकिन दूसरी पाली में ओपीडी संचालित नहीं हो रही है। चिकित्सक ओपीडी में सेवा नहीं दे रहे। इसके चलते मरीज भी नहीं पहुंच रहे हैं। सुबह के समय विशेषज्ञ चिकित्सकों के मिलने की उम्मीद अधिक रहती है। जिसके कारण सुबह मरीजों की संख्या भी अधिक रहती है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.