मंडलाPublished: Oct 12, 2023 12:37:04 pm
Mangal Singh Thakur
मौसम में हो रहे परिवर्तन से दिन में खिल रही तेज धूप की वजह से बढ़ रही
मंडला. सुबह व शाम को हल्की गुलाबी ठंड तो कोहरा छाने के साथ अब जिले से मानसून ने विदा ले लिया है। मौसम में हो रहे परिवर्तन से दिन में खिल रही तेज धूप की वजह से बढ़ रही गर्मी के बीच ही अब रात का पारा भी एक बार फिर से बढ़ने लगा है। ऐसे में अब दिन के अलावा रातें भी हल्की गर्म होने लगी है। जिले में इस बार औसत से कम वर्षा हुई। मानसून के दौर में भी बारिश की खेंच के कारण जिला लंबे समय तक रेड जोन में चल रहा था। अंतिम दिनों में हुई बारिश से रेड जोन से बाहर तो निकला लेकिन सामान्य बारिश का आंकड़ा भी मानसून ने पूरा नहीं किया और जिले से लौट गया। जिले की सामान्य बारिश 1250 मिमी मना जाता है लेकिन इस बार जिले में औसत बारिश के करीब ही रही। 1246.1 ही रहा। ऐसा चार सालों बाद हुआ है कि मानसून ने औसत बारिश का आंकड़ा पूरा नहीं किया। मौसम विभाग के जानकारों की माने तो प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है।