scriptगडढो में भरा पानी समझ नही आता लोगों का, आए दिन हो रही दुर्घटनाए | People do not understand the water filled in the pits, accidents are h | Patrika News

गडढो में भरा पानी समझ नही आता लोगों का, आए दिन हो रही दुर्घटनाए

locationमंडलाPublished: Aug 31, 2022 03:47:58 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

जिम्मेदार विभाग नही दें रहा ध्यान
 

गडढो में भरा पानी समझ नही आता लोगों का, आए दिन हो रही दुर्घटनाए

गडढो में भरा पानी समझ नही आता लोगों का, आए दिन हो रही दुर्घटनाए

मंडला. जिला मुख्यालय अंतर्गत उपनगर महाराजपुर के आंगन तिराहा में इन दिनों बडे़-बड़े गड्ढे हो गए है जिससे आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे है। यहां एक ऐसा तिराहा है जहां से सिवनी, रायपुर के लिए राहगीर आवागमन करते है दिनों-दिन सड़क के गड्ढों की स्थिति तब्दील हो चुकी है। आए दिन बाइक व साइकिल सवार गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार सड़क की मरम्मत नहीं करा रहे हैं। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। बारिश के समय तो इन गडढ़ों से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतने को मजबूर होना पड़ रहा है।

आवागमन में दिक्कतें

एक ही बारिश में मार्गों की पोल खुल गई है। जगह-जगह गड्ढा युक्त सड़कें जानलेवा बन गई है। बरसात में तो यह और भी खतरनाक हो गई है। इन गड्ढों में पानी भरने के बाद पता नही चल रहा कि कितना बड़ा गड्ढा है। कई बार इन पानी भरे गड्ढों के चक्कर में दुर्घटनाएं भी हो रही है। सबसे बुरे हाल उपनगर सहित जिला मुख्यालय के भी है। बारिश के समय चलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसा ही हाल लालीपुर तिराह, भारत ज्योति स्कूल के सामने, बस स्टैंड, रेडक्रॉस सहित अन्य मार्ग गड्ढो के कारण क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं। विभाग भी फिलहाल इन गड्ढों को ठीक करने की कोई मंशा नहीं दिखाई दे रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो