scriptअच्छे विकास करने का जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प | People's representatives took a pledge to make good development | Patrika News

अच्छे विकास करने का जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

locationमंडलाPublished: Aug 07, 2022 02:54:59 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

बिछिया में कांग्रेस विधायक ने दिलाई शपथ

अच्छे विकास करने का जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

अच्छे विकास करने का जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

मंडला. कार्यालय जनपद पंचायत में संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए इमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। पंचायत क्षेत्र के विकास की एक दीर्घकालीन योजना पंचायत के सभी गांवों के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। शिक्षा, कृषि, पेयजल सभी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। संकल्प समारोह के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी केके पांडे ने अध्यक्ष सोनू भलावी एवं उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर को शपथ दिलाई एवं बाकी सभी नवनिर्वाचित सदस्य शिवदयाल कुलस्ते, शंभू सिंह कोपडे, पुष्प लता चंद्रवंशी, अजीत कुमार सिहानी, लक्ष्मी बाई परस्ते, विनोद चौरसिया, अम्बेश्वरी बैरागी, पुष्प लता पट्टा, रंगीलाल मरावी, विमला मार्को, जमुना पन्द्रों, हरेंद्र मसराम, पवन सिंह उईके, सुमतिया बाई भांवरे, सुनीता परते, प्रकाश पटेल, सीमा बाई सिंगौर, अनीता पन्द्रों, नारायण जंघेला, आराधना चौरसिया, अर्चना कछवाहा, वंदना चक्रवर्ती को पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष पांचों बाई पदम ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक देव सिंह सैयाम, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ संजय कुशराम, राजेश गौतम एडीओ, बीएल चौधरी बीपीओ, रीता निखर जितेंद्र चौरसिया भारत कूड़ापे, शारदा चंद्रोल, तारेंद्र तिवारी, सरिता दुबे, रश्मि वर्मा, अजय जाधव आदि उपस्थित रहे।

भुआ बिछिया. एक लंबे अंतराल के बाद जनपद पंचायत बिछिया में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के दोनो पदों पर कांग्रेस काबिज हुई है। नवनिर्वाचित जनपद प्रतिनिधियों का प्रथम सम्मिलन व शपथ ग्रहण बिछिया जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुआ। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, बिछिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, अंजनियां ब्लॉक अध्यक्ष रामभजन पटेल, अशोक राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ताओं व आम जन के बीच जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समस्त जनपद सदस्यों ने अपने पद की शपथ ली। जनता के हित व विकास का संकल्प लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो