पेट्रोल पम्प संचालक नही दे रहे उपभोक्ताओं को जरूरी सेवाएं
सुरक्षा के पुख्ता इंताजम भी नही
मंडला
Updated: May 12, 2022 12:42:05 pm
मंडला. जिला मुख्यालय में इन दिनों लोग महंगे दामों में मिल रहे डीजल पेट्रोल की समस्या से जूझ रहे हैं। डीजल पेट्रोल तो ठीक अब लोगों को पेट्रोल पंप में मिलने वाली सुविधा भी नही मिल पा रही है। मुख्यालय के ज्यादातर पेट्रोल पम्पों में गाईड लाईन के अनुसार ग्राहकों को देने वाली सुविधा नदारत दिखाई देती है। कुछ पंपों को छोड़ दे तो ज्यादातर पंप संचालको की मनमानी के चलते ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाएं बदहाल हैं। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजन बेचने से लेकर हवा की व्यवस्थाएं किशोरो के हाथों में सौंप दी गई है। डिण्डौरी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर हवा की मशीन खराब होना बताया गया। ग्राहकों के पूछने पर पंप के कर्मचारियों ने कहा, बगल के पंप पर हवा भरा चेक करा लीजिए। पंपों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नहीं है। अधितर पंप के परिसर में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। नगर के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं का टोटा है। अधिकांश पेट्रोल पंप मनमाने तरीके से संचालित हो रहे हैं। जिसकी कई बार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा मानकों को भी पूरा नहीं किया जा रहा हैं। बुधवार को पत्रिका की टीम द्वारा नगर के पेट्रोल पंपों का जायजा लिया तो वहां पर नाममात्र की सुविधाएं नजर नहीं आईं। किसी भी पेट्रोल पंप पर न तो ग्राहकों को रसीद दी जा रही और न ही पीने के लिए ठंडा पानी मिल रहा है। किसी भी पेट्रोल पंप पर सुविधाओं के नाम पर सुविधाघर तो बना दिए गए है लेकिन इनका उपयोग पंप में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए ही होता है। ग्राहकों के उपयोग के लिए साफ मनाही होती है। जबकि नियमानुसार ग्राहको के लिए उक्त सुविधाएं मुहैया कराना पेट्रोल पम्प संचालक की पहली प्राथमिकता होती है। नगर के बीचों बीच पुलिस पेट्रोल पम्प, लालीपुर पेट्रोल पम्प, शर्मा पेट्रोल पम्प, रिलाईन्स पेट्रोल पम्प बिंझिया, तूफान स्टेण्ड के पास एसियार पेट्रोल पम्प का जायजा लिया गया। तो शौच प्रसाधन एवं पेयजल की व्यवस्था नहीं थीं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर, हवा पंचर की व्यवस्था भी पूर्णत नदारद नजर आई। यहां पहुंचे बाइक चालक पुष्पेंद्र साहू निवासी बड़ी खैरी ने बताया कि उसने 100 रूपए का पेट्रोल भरवाया लेकिन उसकी रशीद मांगने पर भी पेट्रोल पंप संचालक द्वारा नही दी गई। यहॉ अन्य सुरक्षा व्यवस्था के साधन एवं शौच प्रसाधन की व्यवस्था के अलावा नियमों की सूची आदि की व्यस्वस्थाएं नजर नही आईं। यहां दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने पहुंचे स्थानीय निवासी मनोज कछवाहा ने बताया कि उसने अपनी बाइक में 150 रूपए का पेट्रोल भरवाया लेकिन उसे रसीद प्रदान नही की गई है। लालीपुर स्थित स्थित पेट्रोल पम्प का जायजा लिया गया तो यहां हवा मशीन खराब देखी गई। जिसकों लेकर नागरिक यहॉ वहॉ वाहनों में हवा डालवाने के लिए देखे गए। यहॉ के कर्मचारियों का कहना है कि विगत दिनों से यह मशीन खराब है। तो वहीं ग्राहकों से यह समस्या के बारे में जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि कर्मचारियों द्वारा कह दिया जाता है कि आप आगे बाजू में चले जाऊ वहॉ वहॉ की दुकान है।

पेट्रोल पम्प संचालक नही दे रहे उपभोक्ताओं को जरूरी सेवाएं
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
