scriptहत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | Police arrested the accused of murder | Patrika News
मंडला

हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

मंडलाNov 21, 2019 / 07:05 pm

Sawan Singh Thakur

हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नारायणगंज। टिकरिया थाना अंतर्गत हत्या के मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को डायल 100 वाहन में ग्राम चाटी निवासी मोतीलाल उइके पिता उम्र 45 वर्ष घायल अवस्था में नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ अमृत कोल ने मामले में थाना टिकरिया को सूचना दी जिस पर निरीक्षक अमित कुमार भाबोर, उप निरीक्षक राजकुमार मालवीय, सहायक उप निरीक्षक अशोक राणा, रामकृष्ण बघेल, कैलाश उपाध्याय एवं अनूप सिरसाम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और प्रार्थी संतोष उइके पिता मोतीलाल उइके उम्र 19 वर्ष साकिन चाटी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। प्रार्थी संतोष उइके ने बताया कि उसके पिता मोतीलाल उइके को गांव के रतिराम वरकड़े पिता सहदेव बकड़े उम्र 60 वर्ष ने शर्ट की जेब से 3 सौ रूपए निकालने की बात को लेकर विवाद किया व रतिराम ने सागौन की लकड़ी से पिता मोतीलाल उइके को जान से मारने की नियत से सिर के ऊपर जोर से मार कर हत्या कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना टिकरिया में अपराध कायम कर मामला विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया की घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक व अन्य विभागीय अधिकारी निवास के निर्देशन में टीम का गठन किया गया एवं टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रतिराम वरकड़े पिता सहदेव वरकड़े उम्र 60 वर्ष साकिन चाटी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम चाटी के जंगल से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त लकड़ी को भी जप्त कर लिया गया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना टिकरिया के निरीक्षक अमित कुमार, उप निरीक्षक राजकुमार मालवीय सहायक, उप निरीक्षक अशोक राणा के साथ ही टीम के सदस्य शामिल रहे।

Home / Mandla / हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो