scriptबारिश के लिए कर रहे थे प्रार्थना, ऐसी गाज गिरी की प्रार्थनास्थल पर ही हो गई मौत | Prayers were made for rain, such death happened at the place of prayer | Patrika News

बारिश के लिए कर रहे थे प्रार्थना, ऐसी गाज गिरी की प्रार्थनास्थल पर ही हो गई मौत

locationमंडलाPublished: Jul 20, 2019 11:41:09 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

जंगल के मंदिर में कीर्तनस्थल पर गिरी गाज

Prayers were made for rain, such death happened at the place of prayer.

Prayers were made for rain, such death happened at the place of prayer.

मंडला. एक ओर पिछले 15 दिनों से लोग बारिश के लिए तरस गए हैं। चारों ओर बढ़ती गर्मी और मौसम में छाई उमस ने लोगों को हलाकान कर दिया है। ऐसे में शुक्रवार को अचानक मौसम ने ऐसे मिजाज बदले कि निवास क्षेत्र में 14 लोग आकाशीय बिजली से घायल हो गए, जबकि एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला थाना निवास से 13 किलोमीटर दूर ग्राम जंगलिया गांव का है, जहां स्थित एक मंदिर में कुछ लोग कीर्तन कर रहे थे। उसी समय मौसम तेजी से बदला और काले घने बादलों ने पूरे आसमान को घेर लिया। आकाशीय बिजली बुरी तरह कडकऩे लगी और कीर्तन स्थल के नजदीक ही गाज गिर पड़ी।
कीर्तन कर रहे 14 लोग आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह घायल हो गए और एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 14 लोगों के घायल होने की सूचना स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस एवं स्टाफ एमरजैंसी मेडिकल टेक्निशियन अंकित पायलट, नीतीश बघेल ने मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में भर्ती कराया।
सदमे में पीडि़त परिवार
गाज गिरने से मृत और घायल हुए लोगों के परिजन सदमें में हैं। मृतक का नाम ओम प्रकाश पिता नवल सिंह बरकड़े उम्र 24 वर्ष बताया गया है। जबकि घायलों के नाम जगत सिंह पिता पंचम सिंह उम्र 30 वर्ष, लोक सिंह पिता बाबूलाल उम्र 45 वर्ष, राम सिंह पिता बीरू सिंह उम्र 60 वर्ष, भागचंद पिता जमुना सिंह उम्र 37 वर्ष, राम कुमार पिता चेतू सिंह उम्र 45 वर्ष, चमन परस्ते पिता बुद्ध सिंह परस्ते उम्र 32 वर्ष, गोपाल सिंह पिता जय सिंह टेकाम उम्र 66 वर्ष, बिहारी पिता दूसरा लाल उम्र 40 वर्ष, उधन सिंह पिता चरण सिंह उम्र 23 वर्ष, लोटन सिंह पिता जयसिंह उम्र 60 राजेंद्र सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 36 वर्ष, बिशन सिंह पिता गेंदा लाल उम्र 32 वर्ष बताए गए हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास मैं चल रहा हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो