scriptजैव विविधता क्विज प्रतियोगिता की तैयारी शुरू | Preparation for Biodiversity Quiz Competition begins | Patrika News
मंडला

जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता की तैयारी शुरू

50 विद्यालय बनेंगे सहभागी, 5 अक्टूबर को होगी प्रतियोगिता

मंडलाSep 25, 2021 / 11:37 am

Mangal Singh Thakur

जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता की तैयारी शुरू

जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता की तैयारी शुरू

मंडला. जैवविविधता धरोहर, जैव विविधता संरक्षण, प्राकृतिक संरक्षण संसाधन का संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण आदि विषयों के प्रति छात्रों को जागरूक करने राज्य स्तरीय जैवविविधता क्विज का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन एवं वन मंडल अधिकारी पश्चिम सामान्य वन मंडल अधिकारी कमल अरोरा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में निर्णय लिया गया। जैव विविधता बोर्ड द्वारा आयोजित इस क्विज प्रतियोगिता में जिले के 50 विद्यालय सहभागी हो सकेंगे। जिन्हें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजीकृत किया जाएगा। पंजीयन के लिए एक अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। संबंधित संस्था के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालय के प्रतिभागी छात्रों की जानकारी पश्चिम सामान्य वन मंडल कार्यालय नेहरू स्मारक के पास निर्धारित तिथि तक ऑफलाइन जमा कराएं। इस हेतु विद्यार्थियों के लिए पठन सामग्री मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। प्रतियोगिता का आयोजन रानी अवंती बाई विद्यालय के हॉल में किया जाएगा। निर्धारित जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से होगा। प्रत्येक विद्यालय के तीन छात्र पंजीकृत किए जाएंगे। जिसमें हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्रत्येक कक्षा से एक छात्र एवं हाईस्कूल स्तर पर एक कक्षा से एक एवं अन्य कक्षा से 2 छात्र लिए जा सकते हैं। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 3000, द्वितीय पुरस्कार 2100 और तृतीय पुरस्कार 1500 निर्धारित है। प्रतियोगिता से संबंधित जिला स्तरीय बैठक में वन मंडल अधिकारी पश्चिम सामान वन मंडल कमल अरोरा, केएस रंधा उप वन मंडल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, सहायक संचालक शिक्षा मदन झारिया, क्विज मास्टर राजेश क्षत्री, क्विज़ मास्टर अखिलेश उपाध्याय एवं संबंधित उपस्थित रहे।

Home / Mandla / जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता की तैयारी शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो