प्राकृतिक सौंदर्य को खत्म होने से रोकें
पत्रिका अभियान से जुड़ रहे संगठन

मंडला. पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत रोटरी क्लब, ***** सेवा परिषद, गौ सेवा एवं रक्तदान संगठन ने अलग-अलग स्थानों में पौधरोपण किया। हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से नवरत्न उत्कृष्ट विद्यालय में शाला स्टाफ के साथ रोटरी क्लब के सदस्यों ने पौधे लगाए। पौधरोपण के बाद पौधों की सिंचाई समेत सुरक्षा करने के लिए विचार-विमर्श भी किया। पौधरोपण करने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। ईको क्लब प्रभारी राजेश क्षेत्री ने कहा कि पौधरोपण के बाद सिंचाई सहित सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। स्कूल परिसर वैसे मवेशियों की पहुंच से सुरक्षित है। सिंचाई व्यवस्था भी पर्याप्त है। पौधों के सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी सौपी गई। क्षत्री ने कहा कि केवल पौधा लगाकर छोड़ देने से कोई जिम्मेदारी पूर्ण नहीं होती है। अक्सर देखा जाता है कि पौधे लगाने के बाद लोग उनकी सुरक्षा नहीं करते हैं। इससे पौधे सूख जाते हैं। इसलिए यहां पर ऐसा नहीं होगा। पौधे लगाने के बाद उसकी सुरक्षा के लिए व्यापक उपाए किए जाएंगे। रोटेरियन संजय तिवारी ने कहा कि पौधों की सुरक्षा के पूरे प्रयास किए जाएंगे। पौधे जब तक बड़े नहीं हो जाएंगे तब तक सभी मिलकर इनकी देखरेख करेंगे। इस दौरान पौधरोपण को लेकर सभी लोगों में उत्साह नजर आया। उन्होंने पत्रिका के इस अभियान को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि पत्रिका के अभियान के बाद शहर के कई हिस्सों में पौधरोपण किया गया है। नवरत्न विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, सचिव राकेश अग्रवाल, पंकज मोदी, मुकेश जैन, आशीष सेठ, डॉ विजेन्द्र चौरसिया, डॉ उपेन्द्र शुक्ला, डॉ सुनील यादव, वैभव शुक्ला इसके साथ ही इनरव्हील अध्यक्ष गीता कालपीवार, सचिव निहारिका श्रीवास्तव, त्रिवेणी पटेल, प्रिया पमनानी आदि का सहयोग रहा।
धरती माता का श्रृंगार है हरियाली
पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान से जुड़कर ***** सेवा परिषद के युवाओं ने ११ फलदार और छायादार पौधे लगाए। साथ ही पेड़ बनने तक इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी ली और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ जरूरी हैं, इसलिए अन्य लोगों को भी वह पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। हिंदू सेवा परिषद निवास के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय मुक्तिधाम परिसर निवास में पौधरोपण किया गया। इस दौरान धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, मनोज जैन, अभिषेक ठाकुर, दिनेश बर्मन, ब्रज किशोर सोनी, ऋषभ गुप्ता, ओमप्रकाश रजक, राज जैन, शिवम रजक, सचिन खम्परिया, नवनीत नामदेव, हिमांशु साहू आदि उपस्थित रहे। पौधे लगाने से बाद धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हरियाली धरती माता का श्रृंगार है। पौधे प्राकृतिक सौन्दर्य को बढ़ाते है साथ ही जीवन में खुशी और आनंद का संचार कराते है। आज जब धरती में पर्यावरण से खिलवाड़ हो रहा है तो हमें और अधिक सचेत होने की जरूरत है। हम अपने आने वाले पीढिय़ों को लिए उपहार स्वरूप वृक्ष लगाए। तभी आने वाले समय में प्राकृतिक सौन्दर्य को खत्म होने से रोक पाएंगे।
पर्यावरण संरक्षण करना जिम्मेदारी
गौसेवा रक्त दान संगठन जिला मंडला द्वारा पौधरोपण जबलपुर बायपास रोड पर किया गया जिसमें संगठन प्रमुख गौ पुत्र दिलीप चंद्रौल, जिला संगठन मंत्री पंकज मालिक, डॉ दिलीप चंद्रौल, जिला अध्यक्ष राहुल जैन, नगर सचिव विवेक परिहार, जिला सचिव मानस तिवारी, नगर अध्यक्ष रितेश महोबिया, नगर उपाध्यक्ष आयुष जैन, कार्यकरणी अध्यक्ष जीवन पटैल, जिला सहसचिव नितेश महोबिया, नगर संयोजक राहुल जावरिया, कटरा ईकाई मिडिया प्रभारी अंकित झारिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिलीप चंद्रौल ने कहा कि पौधों की देखभाल बच्चों की तरह करना चाहिए। इससे न केवल धरती सुंदर दिखती है, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित होता है। इसलिए सभी को पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने इन लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। मवेशियों से सुरक्षा के लिए तत्काल ट्री गार्ड लगाए गए।



अब पाइए अपने शहर ( Mandla News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज