scriptमहंगाई में राहत पहुंचा रही दाल, 6 माह से दाम में ठहराव | Pulses providing relief in inflation, stagnation in prices for 6 month | Patrika News

महंगाई में राहत पहुंचा रही दाल, 6 माह से दाम में ठहराव

locationमंडलाPublished: Oct 16, 2021 12:44:48 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

बारिश के बाद मंडी में भी आई रौनक

महंगाई में राहत पहुंचा रही दाल, 6 माह से दाम में ठहराव

महंगाई में राहत पहुंचा रही दाल, 6 माह से दाम में ठहराव

मंडला. पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम के बाद महंगाई आसमान छूने लगी है। सब्जी भाजी, इलेक्ट्रॉनिक आईटम, सौंदर्य सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। जिसमें खाद्य सामग्री भी अछूती नहीं है। लेकिन वर्तमान में दाल राहत पहुंचा रही है। दालों के दाम गिरने का कारण शासन से स्टॉक पॉलिसी लागू होना बताया जा रहा है। जिसके कारण कोरोना काल के मुकाबले वर्तमान में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई। मानसून की दस्तक के साथ सब्जी की आवक प्रभावित होती है। बारिश में दालों की खपत बढ़ती है। दाल के बड़े कारोबारी जमाखोरी करके दालों के भाव को चढ़ाते हैं। दो जुलाई को शासन ने जमाखोरी रोकने के लिए स्टॉक लिमिट तय की थी कि थोक विके्रता 2000 क्विंटल और फुटकर विक्रेता अधिकतम 100 क्ंिवटल तक ही दाल का स्टॉक रख सकेंगे। इससे दामों के भाव पर असर पड़ा। बता दें कि एक साल पहले दालों के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन पिछले चार माह से गिरावट दर्ज की गई है। जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत है।
दाल व्यापारी चंदन साहू ने बताया कि मंूग को छोड़कर सभी दलहनों में स्टॉक लिमिट लगाई गई है। केंद्र सरकार ने दालों की महंगाई रोकने के लिए यह निर्णय लिया था। स्टॉक लिमिट 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। इसके बाद हरी सब्जी की आवक भी बढ़ जाएगी। जिससे दाल की मांग कम हो जाएगी। लगभग तीन माह से दाल के दाम में गिरावट ही देखने को मिल रही है।
दाल में पहले और अब के दाम
दाल जून माह/ जुलाई /अक्टूबर
तुअर 100- 120/ 60-90 /70-90
चना 70-80 /60-70 /60-70
मूंग 100-110/ 75-85 /75-80
मसूर 70-85 /70-85/ 70-85
उड़द 100-110/ 75-85 /70-80


मंडी में रौनक, धान की आवक अधिक
कोरोना संक्रमण से राहत के बाद कृषि उपज मंडी में भी रौनक लौट आई है। आवक भी बढ़ी है। इन दिनो गेहूं, धान, कोदो, कुटकी, बटरी, सरसो की आवक हो रही है। जिसमें किसानों को मॉडल रेट से अधिक दाम मिल रहे हैं। हालांकि किसानों को धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी का इंतजार है।

जिंस /न्यूनतम /अधिकतम /मॉडल रेट
गेहूं 1710 /1725/1720
धान 1400 /1485 /1420
कोदो 2100 /2300 /2125
कुटकी 4100-/4200 /4150
बटरी 4000/ 4000 /4000
सरसों 6600/ 7000 / 6600

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो