scriptपुष्य नक्षत्र से बाजार में बढ़ जाएगी चहल पहल | Pushya Nakshatra will increase the movement in the market | Patrika News

पुष्य नक्षत्र से बाजार में बढ़ जाएगी चहल पहल

locationमंडलाPublished: Oct 26, 2021 06:49:36 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

व्यापारियों ने दीपावली की पूरी कर ली तैयारी

पुष्य नक्षत्र से बाजार में बढ़ जाएगी चहल पहल

पुष्य नक्षत्र से बाजार में बढ़ जाएगी चहल पहल

मंडला. दीपावली के अवसर पर व्यापारियों की पुष्य नक्षत्र पर निगाहें टिकी हैं। पुष्य नक्षत्र 28 व 29 को दिन तक रहेगा। इसी के साथ दीपावली के लिए लगातार छह दिनों तक खरीदारी करना भी शुभ मंगलवारी रहेगा। पुष्य नक्षत्र में चर, स्थिर, शांति, पौष्टिक आदि सभी शुभ कार्य सिद्ध होते हैं। गुरुवार को गुरु पुष्यामृत महायोग बन रहा है। जिसकी तैयारी व्यापारियों ने कर ली है। पुष्य नक्षत्र से दीवाली तक बाजार में जमकर खरीदी की जाएगी। पंडित रामगोपाल शास्त्री के अनुसार पुष्य नक्षत्र में विवाह को छोड़कर सभी मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इस दिन क्रय-विक्रय और भूमि पूजन शुभ माना गया है। पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई वस्तु अधिक समय तक लाभकारी व अक्षय होती है। इस नक्षत्र में सोने की खरीदारी शुभ मानी गई है। वर्ष में 13 पुष्य नक्षत्र आते हैं, जिसमें दीपावली से पहले आने वाला पुष्य नक्षत्र सबसे खास माना जाता है। इसके बाद धनतेरस पर जमकर ब्रिकी होने की संभावना है।


व्यापारियों को धनतेरस से पूर्व पुष्य नक्षत्र में धन बरसने की उम्मीद है। सर्वाधिक सोने-चांदी सर्राफा मेंं कारोबार होने की उम्मीद है। सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि पुष्य नक्षत्र के रोज सोने-चांदे के सिक्के, आभुषण और डायमंड की खास बिक्री होती है। व्यापारियों ने माल का नया स्टॉक जमा किया है। पुष्य नक्षत्र पर सौंदर्य व सजावट की चीजें भी खरीदने का रिवाज है। इसके अलावा पुष्य नक्षत्र पर सोमवार व मंगलवार को दुकान व कार की सजावट के सामान, घरेलू डाइनिंग टेबल, डबल बेड, सोफा, ड्रेसिंग, टीवी, आभूषण, बर्तन, कपड़े की खरीद की जा सकती है। पुष्य नक्षत्र में इलेक्ट्रॉनिक आयटम एवं वाहनों की खरीद जमकर होती है।
28 अक्टूबर के चौघडिय़ा मुर्हूत
प्रात: 10.30 से 12 बजे तक चंचल
दोपहर 12 से 1.30 लाभ
दोपहर 4.30 से 6 बजे तक शुभ
शाम 6 से 7.30 अमृत
रात्रि 7.30 से 9 बजे तक चंचल
रात्रि 12 से 1.30 बजे तक लाभ
29 अक्टूबर के चौघडिय़ा मुहूर्त
प्रात: 6 से 7.30 चंचल
प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ, अमृत।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो