नैनपुर से जबलपुर तक छह ट्रेनें नैनपुर से जबलपुर रेलमार्ग की दूरी 140 किमी है। नैनपुर से प्रतिदिन दो पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होता है। पहली ट्रेन सुबह छह बजे एवं दूसरी शाम 5 बजे जबलपुर रवाना होती है। वहीं हफ्ते में तीन दिन इतवारी रीवा स्पेशल एवं चंदा फोर्ट जबलपुर एक्सप्रेस एवं एक दिन चेन्नई एक्सप्रेस नैनपुर से होकर जबलपुर की तरफ गुजरती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधा को लेकर बहुत गंभीर नहीं दिख रहा है। विगत डेढ़ वर्ष में छिंदवाड़ा तक ट्रेन सुविधा को लेकर लिए गए निर्णय तो यही दर्शा रहे हैं।
जानकारी अनुसार एक यात्री गाड़ी सुबह 6.45 बजे और एक गाड़ी शाम 18 बजे नैनपुर से छूटेगी। जो क्रमश सुबह 11.15 बजे और रात्री 22.30 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी। ठीक इसी समय एक अन्य यात्रीगाड़ी सुबह 6.45 बजे और शाम 18 बजे छिंदवाड़ा से छूटकर क्रमश सुबह 11.15 बजे और 22. 30 बजे नैनपुर पहुंचेगी। उक्त गाड़ी नैनपुर से छिंदवाड़ा के मध्य सभी स्टेशन में रुकेगी। इसमें 2 कोच जनरल स्लीपर के और 10 कोच जनरल सिटिंग वाले होंगे। कुल 12 कोच की यह गाड़ी ब्रॉडगेज होने के बाद पहली बार नैनपुर से छिंदवाड़ा के बीच दौड़ेगी।